प्रियंका गांधी ने शेयर की अपनी प्री वेडिंग तस्वीरें, फैमिली के इस खास सदस्य को किया याद
नई दिल्ली। वर्तमान समय में चाहे कोई सेलिब्रेटी हो या आम इंसान हर कोई सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।सोशल मीडिया के जरिए सेलिब्रेटी और नेता अपने फैंस से बेहतर जुड़ाव बना पाते हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधीने अपने ट्वीटर हैंडल पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक प्रियंका के साथ एक खास सदस्य की तस्वीर है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
प्रियंका ने अपनी शादी की प्री वेडिंग फोटोज शेयर की
बता दें 18 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की शादी की 24 वीं सालगिरह हैं। इसके दो दिन पहले प्रियंका ने अपनी शादी की प्री वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका इन फोटोज में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस दिन 24 साल पहले हुए अपने विवाह के पूर्व के समारोह की एक से एक फोटो को साझा किया है।
देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता एक बार फिर सुर्खियां में, नए रोमांटिक सॉग का ये video हुआ वायरल
फैमिली के इस खास सदस्य को किया याद
गौरतलब है कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने 18 फरवरी, 1997 को व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा से शादी की। मंगलवार की सुबह इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के पहले 'फूलों का गेहना ' समारोह से दो तस्वीरें साझा की। जिसमें वो एक महिला के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा इस फोटो में वह अपनी दिवंगत भाभी मिशेल वाड्रा के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका वाड्रा ने अपने भाभी को याद करते हुए कैप्शन के साथ फोटो को साझा किया, जिनकी 2001 में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। प्रियंका ने लिखा आज से 24 साल पहले; मेरी प्यारी भाभी मिशेल के साथ मेरे फूलन का गेहना समारोह में, जो अब नहीं है। ऐसे अपने परिवार के इस खास सदस्य को प्रियंका याद कर भावुक हो गई।
अमिताभ बच्चन से शख्स ने पूछा- आप दान क्यों नहीं करते, तो बिग बी ने दिया ये करारा जवाब
Recommended Video
प्रियंका गांधी की फोटो को मिल रहा खूब लाइक्स
मालूम हो कि फूलों का गेहना कश्मीरी शादियों में एक रस्म है जिसमें दुल्हन को फूलों से सजाया जाता है। यह शादी से दो दिन पहले मनाया जाता है। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किए जाने के एक घंटे के भीतर लगभग 8,000 'लाइक्स' मिले। पिछले साल अपनी शादी की सालगिरह पर, प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर पारिवारिक तस्वीरों का एक फोटो कोलाज पोस्ट किया था। जिसमें उनके जीवन के कई खूबसूरत पल कैद थे।
राखी सावंत के पति रितेश ने खोला रहस्यमय शादी का राज, बताई अब तक सामने न आने की मजबूरी
|
2019 में प्रियंका गांधी ने शेयर की थी ये शादी की तस्वीर
2019 में, प्रियंका वाड्रा ने अपने एक शादी समारोह से एक और झलक साझा की थी। वह ट्विटर पर अपनी पसंदीदा साड़ी तस्वीरों को साझा करने वाली महिलाओं की लंबी सूची में शामिल हो गईं। उनकी साड़ी ट्वीटर पर ट्रेंड में आ गई थी। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा था "मेरी शादी के दिन सुबह की पूजा," उसने फोटो को कैप्शन दिया जो उसे एक गुलाबी बनारसी साड़ी में दिख रही हूं।
Bigg Boss 14: राखी सावंत की शादी निकली झूठी! जानें किस तरह खुली पोल