प्रियंका गांधी का केन्द्र सरकार पर तंज- पूजीपतियों का साथ, पूंजीपतियों का विकास
प्रियंका गांधी का केन्द्र सरकार पर तंज- पूजीपतियों का साथ, पूंजीपतियों का विकास
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने केन्द्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोला हैं। सोमवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर देश में बढ़ रही मंहगाई पर तंज कसा है। उन्होंने देश में महंगाई पर तंज कसते हुए केन्द सरकार पर आरोप लगाया है कि मोदी सरकार पूंजीपतियों का साथ देकर उनको बढ़ावा दे रही है और देश के गरीबों और किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है।
Recommended Video
प्रियंका ने सोमवार को जो ट्वीट किया उसमें जबरदस्त तुकबंदी भी है। प्रियंका ने लिखा भाजपा का जनता को दीवाली का गिफ्ट भयंकर महंगाई। " भाजपा का अपने पूंजीपति मित्र को दीवाली गिफ्ट 6 एयरपोर्ट। पूजीपतियों का साथ, पूंजीपतियों का विकास। " इसके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक न्यूज क्लिप भी साझा की है जो लखनऊ एयरपोर्ट को प्राइवेट कंपनी अडानी ग्रुप को दिए जाने से संबंधित है बता दें 50 वर्षों के लिए अडानी ग्रुप लखनऊ एयरपोर्ट की देखभाल करेगा, एयरपोर्ट के प्रबंधन से लेकर वित्तीय संबंधी सभी फैसले अडानी ग्रुप लेगा।
पीएम मोदी पर कांग्रेस ने किया पलटवार, "टेलीविजन पर विपक्ष को कोसने के बजाए राजधर्म निभाएं"