PICS: लखनऊ में प्रियंका का रोड शो, इस अंदाज में कार्यकर्ताओं के बीच आईं नजर
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक कहे जाने वाली प्रियंका गांधी ने आज लखनऊ में रोड शो कर रही हैं। उनके रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समते ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक चलेगा।
लगभग 12 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के बाद प्रियंका गांधी लाल बाग में एक रैली को भी संबोधित करेंगी। इस रोड शो में प्रियंका गांधी पूरी तरह से एक नेता के रूप में नजर आईं। तो दूसरी ओर प्रियंका गांधी को देखने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम भी देखने को मिला है। तो आइए देखते हैं प्रियंका गांधी के रोड शो का एक झलक।
प्रियंका गांधी के इस रोड शो को काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि जनरल सेक्रेटरी बनाए जाने के बाद ये उनका ये पहला रोड शो है। इसलिए एक तरह से इसे लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए उनका आगाज भी माना जा रहा है।
प्रियंका गांधी का राजनीति में कदम रखने के बाद सत्ताधारी पार्टी के लिए भी बड़ी मु्श्किल खड़ी हो सकती है। क्योंकि प्रियंका गांधी का पूरा ध्यान पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने पर होगा। क्योंकि पूर्वांचल में सत्ताधारी पार्टी को मजबूत माना जाता है।
प्रियंका गांधी के इस रोड शो से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यूपी में उनके आने के बाद से कार्यकर्ताओं में कितना जोश आया है। लगभग 12 किमी लंबे इस रोड शो में पूरी की पूरी सड़क कार्यकर्ताओं से भरी पड़ी थी।
इस रोड शो में एक अलग नजारा भी देखने को मिला जब, बस पर राफेल का फोटो लगाया गया था। बता दें कि फाइटर जेट राफेल विमान की डील को लेकर कांग्रेस शुरू से ही सवाल उठा रही है।
फोटो में भी आप देख सकते हैं अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची प्रियंका गांधी किस तरह से सबका अभिनंदन कर रही हैं। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी बस के उपर खड़े हुए नजर आ रहे हैं।