नेल्सन मंडेला के साथ तस्वीर शेयर कर प्रियंका गांधी ने बताया, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति ने क्या कहा था
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के 'गांधी' कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला की आज जयंती है। रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में नेल्सन मंडेला के अहम योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की जयंती पर उनको याद करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और कहा कि आज दुनिया को उनकी जरूरत है।

नेल्सन मंडेला के साथ तस्वीर शेयर की
प्रियंका गांधी ने नेल्सन मंडेला के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया आज नेल्सन मंडेला जैसे लोगों को याद करती है। उनका जीवन सत्य, प्रेम और स्वतंत्रता का एक वसीयतनामा था। मेरे लिए अंकल नेल्सन थे (जिन्होंने सबसे पहले मुझे बताया था कि मुझे राजनीति में होना चाहिए।)। वो हमेशा मेरी प्रेरणा और मेरे मार्गदर्शक रहेंगे।' अगले ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, 'मेरे बेटे की टोपी को देखकर हंसते हुए,'

आज है नेल्सन मंडेला की जयंती
बता दें कि पूरी दुनिया में 18 जुलाई का दिन 'नेल्सन मंडेला दिवस' के रूप में मनाया जाता है। रंगभेद के खिलाफ लड़ते हुए नेल्सन मंडेला ने जीवन के 27 साल जेल में गुजारे थे। जेल में रहने के दौरान मंडेला ने अपनी जीवनी लिखी जो 1994 में एक किताब के रूप में प्रकाशित हुई, जिसका नाम 'लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम' है। नेल्सन मंडेला के योगदान के लिए उन्हें 1993 में शांति के नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
रंगभेद के खिलाफ लड़ी थी लंबी लड़ाई
नेल्सन मंडेला ने कहा था कि विकास और शांति को अलग नहीं किया जा सकता है। शांति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के बगैर कोई भी देश अपने गरीब और पिछड़े हुए नागरिकों को मुख्य धारा में लाने के लिए कुछ नहीं कर सकता। अपने जीवन के 27 साल जेल में बिताने के बाद 11 फरवरी 1990 को वे जेल से रिहा हुए। 1994 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद रहित चुनाव हुए और अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस ने 62 फीसदी मत हासिल किया और बहुमत के साथ सत्ता में आए। इसके बाद नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications