क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

राहुल गांधी के इस्तीफे पर सामने आया प्रियंका का बयान

Google Oneindia News

Recommended Video

Rahul Gandhi के अध्यक्ष पद से Resignation पर Priyanka Gandhi ने क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के बेहद करीबी मोती लाल वोरा को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। बुधवार को राहुल गांधी ने अपनी बात दोहराते हुए कहा था कि कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए, मैं अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं, मैंने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, राहुल गांधी के इस्तीफे पर उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का बयान आया है।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'राहुल गांधी आपने जो किया, उसकी हिम्मत कम ही लोगों में होती है, आपके फैसले का सम्मान करते हैं।' राहुल गांधी ने बुधवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वे लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हैं। कांग्रेस पार्टी के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। इस कारण से उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का निर्देश, कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे और माइक पर प्रतिबंध नहीं, लेकिन... ये भी पढ़ें: सीएम योगी का निर्देश, कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे और माइक पर प्रतिबंध नहीं, लेकिन...

राहुल ने दिया था अध्यक्ष पद से इस्तीफा

राहुल ने दिया था अध्यक्ष पद से इस्तीफा

राहुल गांधी ने कहा, 'बिना देर किए हुए नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द हो। मैं इस प्रक्रिया में कहीं नहीं हूं। मैंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है और मैं अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं। सीडब्ल्यूसी को जल्द से जल्द बैठक बुलाकर फैसला करना चाहिए।' राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में भी बदलाव कर दिया। उन्होंने इससे 'कांग्रेस अध्यक्ष' को हटा दिया है। ट्विटर पर राहुल गांधी के बायों में अब मेंबर ऑफ पार्लियामेंट और मेंबर ऑफ कांग्रेस लिखा है।

मोती लाल वोरा बनाए जा सकते हैं अंतरिम अध्यक्ष

मोती लाल वोरा बनाए जा सकते हैं अंतरिम अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की थी। जिसके बाद पार्टी नेता उनको पार्टी पर बने रहने के लिए कह रहे थे। करीब एक महीने से यही स्थिति बनी हुई थी और उनको मनाने का दौर जारी था। बुधवार को राहुल ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया और कहा कि अब कांग्रेस नया अध्यक्ष ढूंढ ले। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो चली हैं। हालांकि,जब इस बारे में कांग्रेस नेता मोती लाल वोरा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, इस फैसले के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।

Comments
English summary
Priyanka Gandhi on Rahul’s decision to step down, few have the courage
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X