जामिया छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर बोलीं प्रियंका, हम इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे

जामिया छात्रों पुलिस कार्रवाई को लेकर बोलीं प्रियंका, हम संविधान बचाने को लड़ेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि जिस तरह से जामिया में परिसर के भीतर जाकर छात्रों को पुलिस ने पीटा, वो दुखद है। गांधी ने कहा, सरकार संविधान और छात्रों पर हमले कर रही है। छात्रों पर हमला हुआ है, ये सरकार का गलत रवैया है। हम संविधान को बचाने के लिए इस सरकार से लड़ेंगे।

citizenship amendment act, protest, delhi, priyanka gandhi, नागरिकता संशोधन कानून, दिल्ली, प्रियंका गांधी

प्रियंका ने इससे पहले मामले पर ट्वीट कर कहा, ये सरकार जनता की आवाज से डरती है। इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए नरेंद्र मोदी, यह दबेंगे नहीं, इसकी आवाज आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी। देश के विश्वविद्यालयों में घुस घुसकर विद्यार्थियों को पीटा जा रहा है। जिस समय सरकार को आगे बढ़कर लोगों की बात सुननी चाहिए, उस समय भाजपा सरकार उत्तर पूर्व, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में विद्यार्थियों और पत्रकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। यह सरकर कायर है।

नागरिकता संशोधन कानून का देश के कई हिस्सों में भारी विरोध हो रहा है। असम, त्रिपुरा और मेघालय में तो प्रदर्शन हो ही रहे हैं। देश की कई बड़े विश्वविद्यालयों के छात्र की लगातार कानून के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं। दिल्ली के जामिया मिलिया में बीते कई दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को ओखला क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। जामिया प्रशासन का कहना है कि परिसर में भीतर घुसकर पुलिस ने छात्रों को पीटा है। इस पर विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की है।

नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 बीते हफ्ते सदन से पास हुआ है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई संगठन भी इस बिल का विरोध कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+