प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला, बोलीं- मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आर्थिक मंदी के मुद्दे को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब निवेशक भी मोदी सरकार से दूर रहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि चकाचौंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते।

priyanka gandhi mocks pm modis houston event

प्रियंका गांधी ने कहा कि निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है, आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है। उन्होंने दूसरे ट्वीट में भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा, 'मगर भाजपा सरकार इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही। आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में ये मंदी 'स्पीड ब्रेकर' है, इसको सुधारे बिना सब रंग-रोगन बेकार है।'

मोदी सरकार पर एक बार फिर साधा प्रियंका गांधी ने निशाना

इसके पहले, प्रियंका गांधी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 5 साल में नई नौकरियां नहीं आई हैं। उन्‍होंने कहा कि नई नौकरियां नहीं आ रही हैं और देश पर छाए आर्थिक मंदी के हालात ने कईयों का रोजगार छीन लिया है। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।

कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरने में जुटी है। कांग्रेस पार्टी इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन करने जा रही है। 15 से 25 अक्टूबर तक देशभर में कांग्रेस बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी 28, 29 और 30 सितंबर को आर्थिक मंदी के मुद्दे पर राज्य स्तर पर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों की बैठक भी करेगी। जिसमें प्रदर्शन पर रणनीति बनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+