नरेंद्र मोदी खुद ‘शहंशाह’ हैं, मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं, प्रियंका गांधी ने किस बात को लेकर PM को घेरा?
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी राहुल गांधी को शहजादा कहे जाने पर पीएम मोदी पर हमला बोला है। इस दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी पर शहंशाह जैसा जीवन जीने का आरोप लगाया।
प्रियंका ने कहा, "वो लोग मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं ये शहजादे 4 हजार किलोमीटर पैदल चले हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, आपकी समस्याओं को सुनने के लिए चले हैं। मेरी बहनों, भाइयों, किसानों सबसे प्यार से मिले हैं और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा है।"

प्रियंका ने आगे कहा वहीं दूसरी तरफ आपके शहंशाह... नरेंद्र मोदी हैं। वे महलों में रहते हैं। आपने टीवी पर उनका चेहरा देखा होगा। एकदम साफ सुथरा बेदाग कुर्ता। एक दाग नहीं है धूल का... एक बाल इधर से उधर नहीं होता... वो कैसे आपकी मजबूरी आपकी परेशानी समझ पाएंगे।
प्रियंका गांधी ने फिर संविधान का मुद्दा उठाते हुए कहा, संविधान से आपको अधिकार मिलते हैं। सबसे बड़ा अधिकार वोट डालने का है। संविधान ने आरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को सवाल करने और आंदोलन करने का भी अधिकार दिया है। इसलिए जब BJP के लोग कहते हैं कि संविधान बदला जाएगा, तो मतलब साफ है कि ये लोगों से उनका अधिकार छीनना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, एक जमाने में प्रधानमंत्री गांवों में जाते थे तो लोग अपना हक मांगते थे। मैं खुद राजीव गांधी जी के साथ जाती थी तो लोग उन्हें अपने काम के लिए डांट देते थे। तब ऐसी राजनीति थी। इस राजनीति का आधार महात्मा गांधी जी ने डाला था। उन्होंने नेताओं को सिखाया कि जनता सर्वोपरि है। देश में लोगों से बात करके और उनकी समस्याओं को जानकर नीतियां बनती थी। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की सुविधा वाली नीति बनाई है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर गुजरात की जनता को भूलने का आरोप लगाया और कहा कि PM मोदी गुजरात की जनता को अब नहीं पहचानते हैं। अगर वह गुजरात की जनता से कटे नहीं होते, तो यहां से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं।
प्रियंका ने कहा कि मोदी जी का आपसे जो फायदा निकलना था, उन्होंने अपना फायदा निकाल लिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी गुजरात की जनता को भूल चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, गुजरात में राजपूत महिलाओं का अपमान किया गया। क्या PM मोदी ने उस प्रत्याशी पर एक्शन लिया? आज देश में जहां भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, वहां BJP सरकार ने अपराधियों का साथ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications