क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, दिए संकेत

Google Oneindia News

Recommended Video

Lok Sabha Election 2019: Priyanka Gandhi PM Modi के खिलाफ Varanasi से लड़ेंगी चुनाव ! वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं और यहां से उनकी जीत के बाद ही वह देश के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि पिछली बार चुनाव में आप नेता अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को वाराणसी में चुनौती दी थी। लेकिन कल्पना कीजिए अगर वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में उतर आएं तो मुकाबला कितना दिलचस्प हो सकता है। जी हां खुद प्रियंका गांधी ने इस मुकाबले को लेकर संकेत दिए हैं, जिसके बाद सियासी महकमे में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये जवाब

पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये जवाब

पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर रही हैं। इस दौरान वह तमाम पत्रकारों के सवालों का जवाब देती हैं और स्थानीय लोगों से मुखर होकर चर्चा करतीं हैं। प्रियंका गांधी जिस तरह से यहां लोगों से मुलाकात कर रही हैं माना जा रहा है कि उसका फायदा पार्टी को आगामी चुनाव में मिलेगा। प्रियंका गांधी जब गुरुवार को रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही थीं तो इसी दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आप क्यों नहीं सोनिया गांधी की जगह चुनाव लड़ती हैं। जिसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि वाराणसी से क्यों ना लड़ूं।

इसे भी पढ़ें- मोदी और शाह ने मेरे पापा संग अच्छा नहीं किया, उन्हें सच कहने की सजा मिली: लव सिन्हा

पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये जवाब

पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये जवाब

पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर रही हैं। इस दौरान वह तमाम पत्रकारों के सवालों का जवाब देती हैं और स्थानीय लोगों से मुखर होकर चर्चा करतीं हैं। प्रियंका गांधी जिस तरह से यहां लोगों से मुलाकात कर रही हैं माना जा रहा है कि उसका फायदा पार्टी को आगामी चुनाव में मिलेगा। प्रियंका गांधी जब गुरुवार को रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही थीं तो इसी दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आप क्यों नहीं सोनिया गांधी की जगह चुनाव लड़ती हैं। जिसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि वाराणसी से क्यों ना लड़ूं।

मुकाबला हो सकता है दिलचस्प

मुकाबला हो सकता है दिलचस्प

प्रियंका गांधी के इस जवाब के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार फिर से वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार सपा-बसपा का साझा उम्मीदवार यहां मैदान में होगा। इस बात को लेकर कयास इलिए भी तेज हो गए हैं कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं जब खुद प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि अगर पार्टी कहेगी तो मैं चुनाव लड़ूंगी।

देश को बचाने का चुनाव

देश को बचाने का चुनाव

प्रियंका गांधी ने कहा था कि इस बार के चुनाव अभियान में मैं काफी व्यस्त हूं लिहाजा अमेठी और रायबरेली को पिछली बार की तरह समय नहीं दे पाउंगी। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि यह बहुत जरूरी है कि आप सब लोग हर घर में जाएं और लोगों से इस चुनाव में देश को बचाने की अपील करें, इस बार पार्टी नहीं देश को चुनाव जीतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव देश को बचाने का चुनाव है, लोकतंत्र को बचाने का चुनाव

लगातार उठ रही है मांग

लगातार उठ रही है मांग

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं, उनको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे और उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन सोनिया गांधी ने एक बार फिर से फैसला लिया है कि वह चुनाव लड़ेंगी और सक्रिय राजनीति से अभी संन्यास नहीं ले रही हैं। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि क्या पार्टी चुनाव की तारीख इतनी करीब आने के बाद प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारती है और उन्हें पीएम मोदी के खिलाफ उम्मीदवार बनाती है या नहीं।

इसे भी पढ़ें- मोदी और शाह ने मेरे पापा संग अच्छा नहीं किया, उन्हें सच कहने की सजा मिली: लव सिन्हाइसे भी पढ़ें- मोदी और शाह ने मेरे पापा संग अच्छा नहीं किया, उन्हें सच कहने की सजा मिली: लव सिन्हा

Comments
English summary
Priyanka Gandhi hints to contest from Varanasi against Narendra Modi.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X