Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Miraya Vadra कौन हैं और क्‍या करती हैं? प्रियंका गांधी की बेटी मिराया या बहू अवीवा, कौन ज्‍यादा पढ़ा-लिखा?

Priyanka Gandhi daughter Miraya Vadra Profile: कांग्रेस पार्टी की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी का बेटा रेहान वाड्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के रणथंभौर में जल्द ही उनकी शादी होगी। रेहान राजीव वाड्रा और दिल्ली की अवीवा पिछले सात वर्षों से रिलेशनशिप में हैं। रेहान ने हाल ही में अवीवा को प्रपोज किया, जिसे दोनों परिवारों की सहमति मिली है।

बेटे की सगाई के बाद प्रियंका गांधी का परिवार लाइम लाइट में आ चुका है। लोग प्रियंका गांधी के बेटे रेहान और उनकी होने वाली बहू अवीवा और उनके परिवार के बारे जानने के लिए तो उत्‍सुक हैं, साथ ही प्रियंका की बेटी मीराया वाड्रा भी चर्चा में आ चुकी हैं। प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा अवीवा की ननद बनेंगी। जानिए आखिर प्रियंका की लाडली बेटी कौन हैं और क्‍या करती हैं? साथ ही जानिए प्रियंका की बेटी मियारा या होने वाली बहू अवीवा कौन ज्‍यादा पढ़ा-लिखा है?

Priyanka Gandhi daughter Miraya Vadra Profile

प्रियंका गांधी के बेटी मियारा वाड्रा (Meiyara Vadra Profile)

प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के दो बच्चे हैं - बेटा रेहान और बेटी मिराया वाड्रा हैं। रेहान की उम्र 25 साल है और उनकी बहन मिराया वाड्रा उनसे दो साल छोटी हैं। 23 वर्षीय मीराया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व सोनिया गांधी की पोती और राहुल गांधी की भतीजी भी हैं।

मामा राहुल और नानी सोनिया की चहेती हैं मियारा

मिराया वाड्रा अपने मामा राहुल गांधी तथा नानी सोनिया गांधी की चहेती तो माना जाता ही है, वह रेहान के साथ वाड्रा परिवार की अगली पीढ़ी की उत्तराधिकारी भी हैं। मीडिया से दूर रहने वाली मीराया अपनी निजी ज़िंदगी गोपनीय रखती हैं, जबकि उनके भाई रेहान कभी-कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखते हैं। मियारा अपनी माँ प्रियंका और पिता रॉबर्ट वाड्रा के साथ राजनीतिक या सार्वजनिक आयोजनों तथा मतदान के समय नज़र आती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो दूरी बनाकर रखती हैं।

Priyanka Gandhi daughter Miraya Vadra Profile

कितनी पढ़ी-लिखी हैं मीयारा वाड्रा? (Meiyara Vadra Education)

मीराया ने देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की है। वह 2025 में स्कॉटलैंड के विश्वविद्यालय से उन्‍होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद उन्होंने एक प्रशिक्षक स्तर के डाइविंग कोर्स में भी दाखिला लिया। उनकी रुचियां राजनीतिक और अकादमिक विषयों से हटकर भी हैं। मीयारा के ग्रेजुएशन डे पर स्कॉटलैंड विश्वविद्यालय में उनके मामा राहुल गांधी भी पहुंचे थे। शिक्षा के साथ, उन्हें खेल और रोमांचक ट्रिप में गहरी रुचि है।

मामा राहुल की भारत जोड़ों यात्रा में आईं थीं नजर

सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के बावजूद, मीराया को भारत जोड़ो यात्रा में अपनी मां और मामा का समर्थन करते देखा गया था। 2024 में, उन्होंने पहली बार मतदाता बनकर भी सुर्खियां बटोरीं। लोकसभा चुनाव 2024 में परिजनों संग मतदान कर लोगों से वोट की अपील भी की थी।

Priyanka Gandhi daughter Miraya Vadra Profile

कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा? (Aviva Baig Profile)

वहीं रेहान वाड्रा की बचपन की दोस्त अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं उनके परिवार का वाड्रा परिवार से पुराना परिचय है। पढ़ाई के साथ-साथ अवीवा को फैशन और फोटोग्राफी का भी शौक है। वह सोशल मीडिया पर, खासकर इंस्टाग्राम पर, अपनी तस्वीरें साझा करती हुई काफी एक्टिव रहती हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं अवीवा बेग (Aviva Baig Education)

अवीवा बेग ने नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा से ह्यूमैनिटीज से स्‍कूलिंग की है। अवीवा के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिजम एंड मास कम्‍युनिकेशन की पढ़ाई की है। उन्हें बचपन से ही फोटोग्राफी का बेहद शौक था, और अब वह एक पेशेवर फोटोग्राफर हैं।

Priyanka Gandhi daughter Miraya Vadra Profile

रेहान वाड्रा कितने पढ़ें-लिखें हैं? (Rehan Vadra Education)

रेहान वाड्रा ने देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। यह वही प्रसिद्ध संस्थान है, जहाँ उनके दादा राजीव गांधी और चाचा राहुल गांधी ने भी पढ़ाई की थी। अपनी स्कूली शिक्षा के उपरांत, रेहान ने लंदन स्थित SOAS यूनिवर्सिटी से अपनी उच्च शिक्षा सफलतापूर्वक पूरी की।

रेहान वाड्रा क्‍या करते हैं? (Rehan Vadra Profession)

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा इंस्टॉलेशन व विजुअल आर्टिस्ट हैं और उनकी कई कला प्रदर्शनियां लग चुकी हैं। इनमें 'डार्क परसेप्शन' नाम की उनकी पहली एग्जिबिशन भी शामिल है। बचपन से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक उन्हें रहा है, और वे कमर्शियल फोटोग्राफी भी करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+