पीएम मोदी को प्रियंका की खुली चुनौती, आखिरी दो चरण के चुनाव इन मुद्दों पर लड़कर दिखाइये
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए अब आखिरी दो चरण की वोटिंग बची हुई है। ऐसे में राजनेताओं के वार-पलटवार भी तेज हो गए हैं। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहा तो प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए पीएम की तुलना दुर्योधन कर दीं। लेकिन इस बार प्रियंका गांधी पीएम मोदी को ऐसी खुली चुनौती दी है जिसका सामना करना सत्ताधारी पार्टी को किसी मुसिबत से कम नहीं है।
दिल्ली में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने पूरे देश के नौजवानों से झूठे वादे किए और धोखा दिया उन पर लड़िए पता चल जाएगा। रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वांड्रा ने कहा कि उनकी स्थिति उन बच्चों की तरह है जो अपना होमवर्क नहीं करते हैं और स्कूल आते हैं। जब शिक्षक उनसे पूछते हैं तो वे कहते हैं क्या करूं, नेहरू जी ने मेरा परचा ले लिया। छुपा दिया। मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की ओर उसको पानी में डूबो दी।
Priyanka Gandhi Vadra in Delhi: Ek Dilli ki ladki apko khuli chunauti de rahi hai.Chunav ke akhiri 2 charan notebandi par ladiye,GST par ladiye,mahilaon ki suraksha par ladiye aur un vadon par ladiye jo aapne poore desh ke naujawano se jhoothe vaade kiye,dhokha diya un par ladiye pic.twitter.com/FIoIIZ6OL0
— ANI (@ANI) May 8, 2019
दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से उम्मीदवार शीला दीक्षित के समर्थन में ब्रह्मपुरी ईलाके में रोड की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कई और मुद्दों को लेकर केंद्र की मौजूदा बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। बता दें कि लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 12 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। लेकिन मतदान से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक दिल्ली में इकट्ठा हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें