आलोचना के बाद बैलेंस बनाने की कोशिश में प्रियंका? 'फिलिस्तीन' के बाद अब इनका समर्थन करती संसद में आईं नजर

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज फिर अपने बैग को लेकर चर्चाओं में हैं। बीते दिन, 16 दिसंबर को भी उनके बैग की एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई थी। प्रियंका गांधी के बैग की चर्चा के पीछे उसकी कीमत या ब्रांड या मैटेरियल वजह नहीं है, वजह है उसपर लिखा मैसेज। कल संसद में प्रियंका 'फिलिस्तीन' के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची थी जबकि आज बांग्लादेशी हिन्दुओं के समर्थन वाला मैसेज उनके बैग पर लिखा हुआ है।

'फिलिस्तीन' लिखा बैग लेकर संसद पहुंचने पर प्रियंका गांधी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने उनके बैग को लेकर उनपर निशाना साधा था और उनके 'फिलिस्तीन' समर्थन पर सवाल भी उठाए थे।भारी आलोचनाओं का सामना करने के बाद अब प्रियंका बांग्लादेशी हिंदुओं और ईसाईयों का समर्थन करती नजर आई हैं। लोग इसे उनका बैलेंसिंग एक्ट भी बता रहे हैं वहीं कई लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

Priyanka Gandhi

दरअसल, वायनाड सांसद आज जो बैग लेकर संसद पहुंची उसपर 'बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो' लिखा हुआ है।बांग्लादेशी समर्थन वाले बैग में पीस (शांति) का सिंबल भी बना हुआ है। साथ ही हिंदी में लिखे संदेश के दोनों ओर एकता का निशान, बंद मुट्ठी बानी हुई है। इन तस्वीरों में कई रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही साथ शांति के प्रतिक के दोनों ओर उड़ते हुए कबूतरों की फोटो बनाई गई है। ये कबूतर शांति और आजादी के प्रतिक माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें: ऐसा बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी की मच गया बवाल, कीमत या ब्रांड नहीं ये है विवाद की वजह

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेरा ने प्रियंका गांधी के दोनों दिनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "इन दो तस्वीरों ने बीजेपी को एक सूत्र में बांध दिया है, प्रियंका गांधी ने दक्षिणपंथी धोखाधड़ी की संदिग्ध कथा को नष्ट कर दिया है।"

'फिलिस्तीन' समर्थन वाला बैग

संसद में 'फिलिस्तीन' समर्थन वाला जो बैग प्रियंका लेकर पहुंची थी उसमें तरबूज जैसे फिलिस्तीनी प्रतीक भी बने हुए थे। कटे हुए तरबूज को फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। तरबूज फिलिस्तीनी संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है। अक्सर कटे हुए तरबूज की तस्वीर या इमोजी को फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

भाजपा ने की आलोचना

प्रियंका गांधी के 'फिलिस्तीन बैग' को लेकर बीजेपी ने उनकी जमकर आलोचना की। भजपा नेता और सांसद संबित पात्रा ने तंज करते हुए कहा, "गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टीकरण का बैग ढोता रहा है और चुनावों में उनकी हार का कारण तुष्टीकरण का बैग ही है।"

प्रियंका की अबेद एलराजेग अबू जाजर से मुलाकात

प्रियंका गांधी का फिलिस्तीन से जुड़ाव कोई नई बात नहीं है। प्रियंका गांधी ने हाल ही में नई दिल्ली में फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराजेग अबू जाजर से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रियंका को वायनाड में चुनावी जीत पर बधाई दी थी। इस मीटिंग ने फिलिस्तीन के लिए उनके निरंतर समर्थन को और भी जगजाहिर कर दिया। जून में, प्रियंका गांधी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना करते हुए गाजा में इजरायल सरकार की कार्रवाई को "नरसंहारकारी" बताया था।
ये भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस, तो अडानी पर बहस करो...', संविधान दिवस पर कांग्रेस की खिंचाई के बाद प्रियंका गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+