प्रियंका का बीजेपी पर बड़ा हमला, मंत्रियों का काम कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं बल्कि इकॉनमी सुधारना है

Recommended Video

    Priyanka Gandhi Vadra को PM Modi पर क्यों आया इतना गुस्सा ?, जानें वजह | वनंइडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी को लेकर सरकार पर तंज कसा है। पीयूष गोयल के बयान को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, मंत्रियों का काम ''कॉमेडी सर्कस'' चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है। पीयूष गोयल ने कहा था कि, नोबेल विजेता अभिजीत कांग्रेस की न्याय योजना के समर्थक थे, जिसे लोगों ने अस्वीकार किया था।

    priyanka gandhi attacks on piyush goel over his remarks on Economics Nobel winner Abhijit banerjee

    उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता।' प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा, 'अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, भाजपा नेता काम करने की बजाय लोगों की उपलब्धियों को झूठा साबित करते हैं।

    गोयल ने शुक्रवार को कहा था कि, मैं अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार जीतने की बधाई देता हूं। आप सभी जानते हैं कि उनकी सोच पूरी तरह वाम की ओर झुकाव वाली है। बीजेपी नेता ने कहा कि बनर्जी ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित 'न्याय' योजना का समर्थन किया और भारत की जनता ने उनकी सोच को नकार दिया।

    भाजपा नेता ने कहा था कि बनर्जी ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित 'न्याय' योजना का समर्थन किया और भारत की जनता ने उनकी सोच को नकार दिया। बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और इस समय उपलब्ध आंकड़े बहुत जल्द देश की अर्थव्यवस्था के उबरने का आश्वासन नहीं देते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+