हाथरस पीड़ित परिवार के नार्को टेस्ट पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- धमकाना बंद कीजिए, ये सरकार भ्रष्ट है
हाथरस पीड़ित परिवार के नार्को टेस्ट पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- धमकाना बंद कीजिए, ये सरकार भ्रष्ट है
हाथरस: हाथरस गैंगरेप और मौत (Hathras Case) मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार और यूपी पुलिस सवालों के घेरे में है। हाथरस पीड़िता के परिवार को उनके ही घर में कैद कर दिया गया है। पीड़िता के गांव में घेराबंदी की गई है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। पीड़िता के परिवा का आरोप है कि प्रशासन उनको धमका रही है। इसी बीच शनिवार (3 अक्टूबर) को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार के नार्को टेस्ट (narco test) होने वाली बात पर कहा है कि पीड़ित परिवार को धमकाना बंद कीजिए। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं है।
Recommended Video
ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ''यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है- अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं। पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।''
यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है।
पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है - अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा।
ये व्यवहार देश को मँजूर नहीं।
पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 3, 2020
प्रियंका गांधी ने अपने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है। प्रियंका ने लिखा है कि योगी जी आपको नैतिक रूप से सीएम रहने का कोई हक नहीं है।
असल में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को यूपी सरकार ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिसके साथ ये निर्देश भी दिया गया है कि आरोपियों और पुलिस की टीम के अलावा पीड़ित परिवार का भी नार्को टेस्ट किया जाएगा।
राहुल गांधी और प्रियंका आज जाएंगे फिर से हाथरस
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को हाथरस के लिए रवाना होंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
हिरासत में लिए गए थे राहुल गांधी और प्रियंका
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया था और हिरासत में ले लिया था। इसी बात
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद शुक्रवार (2 अक्टूबर) को कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के निकट प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।