Priyanka Gandhi और रॉबर्ट वाड्रा मानते हैं कौनसा धर्म, कैसे हुई थी रेहान के मम्मी-पापा की शादी?
Priyanka Gandhi Robert Vadra Religion: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के लिए साल 2025 बड़ी खुशी लेकर आया है। दोनों के लाडले रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई हो गई है। जल्द ही यह कपल शादी भी करने वाला है। सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी से पता चला है कि प्रियंका की होने वाली बहू मुस्लिम धर्म मानती हैं। अब लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि आखिर प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा कौन सा धर्म मानते हैं।
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा कौन-सा धर्म मानते हैं? रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सामने आने के बाद से उनके माता-पिता की शादी किस धार्मिक रिवाज से हुई थी, यह सवाल सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा है। कुछ लोग रॉबर्ट का धर्म पारसी बताते हैं तो कुछ ईसाई बताते हैं।

Priyanka Gandhi Religion: प्रियंका करती हैं सभी धर्मों का सम्मान
प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में सब जानते हैं कि वह नेहरू-गांधी परिवार से आती हैं। यह परिवार पारंपरिक रूप से हिंदू धर्म का पालन करता रहा है। प्रियंका गांधी ने खुद अपने कई बार कहा है कि उनका परिवार कश्मीरी ब्राह्मण है। प्रियंका के दादा फिरोज गांधी जरूर पारसी थे, लेकिन इंदिरा गांधी हिंदू थीं और आजीवन इसी धर्म को अपनाया। इंदिरा के दोनों बेटे राजीव गांधी और संजय गांधी भी हिंदू धर्म का ही पालन करते थे। प्रियंका गांधी को कई बार वाराणसी, उज्जैन समेत दूसरे मंदिरों में दर्शन करते देखा गया है। हालांकि, प्रियंका ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनके मन में सभी धर्मों के लिए सम्मान है। उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में ईस्टर के कार्यक्रमों में शरीक होते भी देखा गया था।
Robert Vadra का धर्म क्या है?
रॉबर्ट वाड्रा का परिवार पंजाब से मुरादाबाद गया था और वह एक कारोबारी घराने से संबंध रखते हैं। उनकी मां ईसाई थीं जबकि पिता एक पंजाबी हिंदू थे। रॉबर्ट वाड्रा को कई बार हिंदू त्योहार मनाते भी देखा गया है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह बचपन से हिंदू धर्म और संस्कृति का पालन करते रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रियंका के साथ शादी के वक्त उन्होंने औपचारिक तौर पर हिंदू धर्म अपनाया था।
किस रिवाज से हुई थी प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की शादी?
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की शादी 18 फरवरी 1997 को हुई थी। यह विवाह पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। शादी में वैदिक मंत्रोच्चार, फेरे, कन्यादान और अग्नि को साक्षी मानकर सभी पारंपरिक रस्में निभाई गई थीं। इस विवाह समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। प्रियंका ने इस शादी में हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जो पंडित नेहरू ने जेल में रहने के दौरान अपने हाथों से बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications