जब सपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, तो कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) इन दिनों अपनी मां के लिए रायबरेली(Raebareli) में प्रचार अभियान कर रही हैं। चुनाव प्रचार में जुटीं प्रियंका गुरुवार को सपा की जनसभा में पहुंच गईं। समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में प्रियंका को देखकर सभी हैरान रह गए। कार्यक्रम के मंच पर समाजवादी पार्टी का एक पोस्टर भी लगा हुआ था, जिसमें एसपी प्रमुख अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) की तस्वीर थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस जनसभा को संबोधित भी किया।

यह सभा सोनिया गांधी के समर्थन में रखी गई थी
दरअसल इस सभा का आयोजन ऊंचाहार से एसपी विधायक और पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय की ओर से किया गया। यह सभा सोनिया गांधी के समर्थन में रखी गई थी। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रियंका गांधी को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में जो पोस्टर लगाया गया था उस पर अखिलेश यादव की फोटो थी लेकिन मुख्य अतिथि के तौर पर प्रियंका का नाम लिखा हुआ था। इस जनसभा में सपा के समर्थक लाल टोपी और समाजवादी पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे थे। बता दें कि गठबंधन में अमेठी और रायबरेली सीट पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।

प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, हम सभी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए लड़ रहे हैं। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, कांग्रेस अपने बलबूते चुनाव लड़ रही है। सभी जगहों पर हमारे प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं भाजपा को फायदा पहुंचाने से बेहतर मरना पसंद करूंगी। हमने उन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है जो मजबूती से लड़ रहे हैं या फिर भाजपा का वोट काट रहे हैं।

हाल ही में दोनों दलों के बीच देखने को मिली थी तल्खी
हाल ही में प्रियंका गांधी के बीजेपी के वोट काटने के वाले बयान के बाद अखिलेश और प्रिंयका के बीच तल्खी देखने को मिली थी। दोनों लगातार अपनी सभाओं में एक दूसरे की आलोचना करते दिख रहे हैं। बता दें, रायबरेली संसदीय सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी उम्मीदवार हैं। बता दें समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इन दोनों ही सीटों पर गठबंधन कांग्रेस का समर्थन कर रही है।
पढ़ें उत्तर प्रदेश की सियासत का चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी












Click it and Unblock the Notifications