क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक से की सगाई, अक्टूबर में हो सकती है शादी

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक अर्से बाद बॉलीवुड फिल्म में वापसी करने वाली थीं। प्रियंका सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' कर रहीं थीं, लेकिन अब देसी गर्ल इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 'भारत' की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है।

Google Oneindia News

Recommended Video

Priyanka Chopra already ENGAGED with Nick Jonas on her Birthday !। FilmiBeat
Priyanka Chorpa, Nick Jonas

नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक अर्से बाद बॉलीवुड फिल्म में वापसी करने वाली थीं। प्रियंका सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' कर रहीं थीं, लेकिन अब देसी गर्ल इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 'भारत' की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है और इसका कारण आपको हैरान कर देगा। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस शादी करने जा रही हैं और इसलिए उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ वापस खींच लिए हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने एक हफ्ते पहले लंदन में सगाई भी कर ली है।

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान की फिल्म

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान की फिल्म

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे थे। पूरे दो साल के बाद उन्होंने दो बॉलीवुड फिल्में साइन की थीं। प्रिंयका सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' और फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' साइन की थी, लेकिन अब उन्होंने इनमें से एक फिल्म से नाम वापस ले लिया है। प्रियंका सलमान के साथ 'भारत' नहीं कर रही हैं। इसकी जानकारी खुद निर्देशक अली अब्बास जफर ने दी है। हालांकि वो 'द स्काई इज पिंक' करेंगी या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

VIDEO: 'हॉट ड्रेस' में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर किया डांस, नहीं देखा होगा अब तक ये अंदाजVIDEO: 'हॉट ड्रेस' में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर किया डांस, नहीं देखा होगा अब तक ये अंदाज

क्या निक जोनस से करने जा रही हैं शादी?

क्या निक जोनस से करने जा रही हैं शादी?

अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि करते हुए एक अलग ही इशारा किया है। जफर का इशारा प्रियंका की शादी की तरफ लग रहा है। अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर लिखा, 'हां प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और इसका कारण काफी ज्यादा खास है। उन्होंने अपना फैसला हमें बहुत ही कम समय (Nick of time) में बताया और हम उनके लिए खुश हैं। टीम 'भारत' प्रिंयका को प्यार और खुशियों विश करती है।' जफर के ट्वीट से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका के अचानक फिल्म छोड़ने के पीछे शादी ही कारण है।

इंटरनेशनल मीडिया का दावा, दोनों कर चुके हैं सगाई

इंटरनेशनल मीडिया का दावा, दोनों कर चुके हैं सगाई

पिछले काफी समय से प्रियंका और निक की शादी करने की खबरें आ रही हैं। इंटरनेशनल मीडिया की माने तो प्रियंका और निक सगाई भी कर चुके हैं। पीपल डॉटकॉम के मुताबिक प्रियंका ने अपने 36वें जन्मदिन पर निक से लंदन में सगाई की। प्रिंयका ने अपना 36वां जन्मदिन लंदन में निक और उनके परिवार के साथ मनाया था। कहा जा रहा है कि तभी निक ने प्रियंका को टिफनी की अंगूठी पहनाई।

कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले हसबैंड निक जोनस....कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले हसबैंड निक जोनस....

प्रियंका की मां से मिलने भारत आए थे निक

प्रियंका की मां से मिलने भारत आए थे निक

अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर निक जोनस हाल ही में प्रियंका के साथ मुंबई आए थे। इस दौरान निक ने प्रियंका की मां से मुलाकात की थी और उनके साथ मुकेश अंबानी की पार्टी में भी पहुंचे थे। निक की मुंबई यात्रा पर प्रियंका ने कहा था, 'वो वक्त काफी अच्छा था। उसे यहां बहुत मजा आया। मुझे लगता है उसने खूब मजे किए।' कहा गया था कि मुंबई यात्रा के बाद प्रियंका और निक का रिश्ता और मजबूत हो गया है।

'खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों'

'खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों'

मुंबई के बाद दोनों ब्राजील गए थे और इसके बाद दोनों को न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए देखा गया था। प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। दोनों साथ में एक ही गाड़ी से आए थे और पार्टी में भी साथ रहे थे।

VIRAL: गोवा में ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहीं प्रियंका, इंटरनेट पर दीवाने हुए लोगVIRAL: गोवा में ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहीं प्रियंका, इंटरनेट पर दीवाने हुए लोग

शादी की नहीं आई कोई तारीख!

शादी की नहीं आई कोई तारीख!

प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए। प्रियंका और निक, दोनों ही एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। निक इससे पहले कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं लेकिन वो प्रियंका को सबसे अलग बताते हैं।

Priyanka Chorpa, Nick Jonas

Priyanka Chorpa, Nick Jonas

Priyanka Chorpa, Nick Jonas
Comments
English summary
Priyanka Chorpa Walks Out Of Salman Khan 'Bharat' To Marry Nick Jonas? Ali Abbas Zafar Said This!
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X