शादी के बाद पहली बार इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, VIDEO शेयर कर मांगी मदद
नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में हैं। निक के साथ शादी के करीब दो महीने बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस का अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा पहले से काफी मैच्योर नजर आ रही हैं। इस बात का पता उनके हाल ही में लिखे गए इंस्टाग्राम पोस्ट से चलता है, जहां उन्होंने अपने भविष्य के 'प्लान' की ओर इशारा किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर चल रहे #10YearsChallenge का जिक्र करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

शादी के बाद बदला नजर आया प्रियंका का अंदाज
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''इन दिनों जब हर जगह इंटरनेट पर चल रहे #10yearschallenge की बात हो रही है तो मैंने भी आपकी तरह ही अपने जीवन के बीते 10 सालों के बारे में सोचा। मेरे जीवन में इस दौरान न सिर्फ मेरे बाल या कपड़ों का लुक बदल गया है या शादी हो गयी है बल्कि बहुत कुछ बदल गया है। अब जिंदगी को देखने का मेरा नजरिया भी बदल गया है। इन 10 सालों में मैंने अनुभव किया कि मैंने जो कुछ भी हासिल किया है वो इसलिए कि दूसरों को लेकर मेरे मन में हमेशा से एक जिज्ञासा रही, जिससे मुझे आगे बढ़ने में काफी मदद मिली और मैं इस मुकाम तक पहुंच सकी, जहां आज हूं।''
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
#10yearschallenge का जिक्र कर प्रियंका ने की खास पोस्ट
इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, "इसलिए मैंने अब फैसला लिया है कि एक ऐसी यात्रा पर निकलूं जहां मैं कुछ बड़े और कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लोगों से मुलाकात करूं। उनसे मिलकर मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। मैं हमेशा से अच्छी लर्नर रही हूं और मैं हमेशा लोगों से सीखने की कोशिश करती हूं। मेरी इस यात्रा में आप मेरी मदद करें जहां मैं अपने साथियों से, रोल मॉडल्स से और दोस्तों से सिर्फ एक बात जान सकूं #Justonething जिसने उनकी जिंदगी में अहम भूमिका निभाई।"
नए यू-ट्यूब स्पेशल शो के लिए VIDEO शेयर कर फैंस से मांगी मदद
36 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री ने खुलासा किया कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स उनके शो में पहले गेस्ट होंगे। अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में, प्रियंका ने बताया कि इस शो के जरिए वह "कुछ असाधारण लोगों" से मिलेंगी। ऐसे में फैन्स को अब प्रियंका चोपड़ा के नए शो के लिए तैयार हो जाना चाहिए। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस पोस्ट के जरिए अपने नए यू-ट्यूब स्पेशल शो, "If I Could Tell You Just One Thing" के लिए फैन्स से अपील की है कि वो शो के लिए सवाल भेजकर उनकी मदद करें कि शो में आने वालों से क्या पूछा जाए?

हाल ही में निक के संग प्रियंका ने रचाई शादी
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ही समय पहले अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही दोनों एक-दूसरे के साथ और परिवार के साथ छुट्टियां बिताने में जुटे हुए थे। स्विटजरलैंड के बाद दोनों एक रोमांटिक वैकेशन के लिए कैरेबियन पहुंचे। इस दौरान बीच पर मस्ती करते हुए उनकी कई तस्वीरें सामने आईं। निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रियंका बीच पर बिकीनी पहने झूला झूलती नजर आई थी।












Click it and Unblock the Notifications