क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

'खाकी नेकर' पहनने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, पूछा- भागवत के साथ बैठक करके आ रही हैं क्या

Google Oneindia News

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंक चोपड़ा की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनको लेकर वो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में प्रियंका ने खाकी रंग की हाफ पैंट पहनी है। ये काफी कुछ उसी तरह की है, जैसी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के लोग पहनते रहे हैं। खाकी हाफ पेंट को आरएसएस की पहचान के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में प्रियंका की ड्रेस को भी सोशल मीडिया पर लोगों ने आरएसएस से जोड़ दिया और कई तरह के कमेंट इस पर किया जा रहे हैं।

priyanka chopra, rss, nick jonas, troll, bollywood, प्रियंका चोपड़ा, आरएसएस

प्रियंका की तस्वीर में उनके पति निक जोनस भी साथ दिख रहे हैं। प्रियंका इस तस्वीर में खाकी रंग की हाफ पैंट के साथ ब्‍लैक टॉप, घुटने तक लंबे ब्‍लैक रंग के जूते, ब्‍लैक कलर की ही लंबे आस्‍तीन वाला जैकट पहना था। इस तस्वीरों सोशल मीडिया पूछ रहे हैं कि क्या प्रियंका चोपड़ा मोहन भागवत के साथ बैठक करके निकली हैं।

कई यूजर्स ने प्रियंका के लुक की तारीफ भी की लेकिन ज्यादातर लोग उनको ड्रेस के लिए खींचते ही दिखे। किसी ने कहा कि उनके संघी होने पर उन्हें पहले शक था तो किसी ने कहा कि आखिर प्रियंका ने भी साखा जाना शुरू कर दी दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल दिसंबर में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। शादी के बंधन में बंधी थीं। प्रियंका ने राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद काफी समय अमेरिका में ही गुजार रही हैं।

प्रियंका बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करती हैं। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद से प्रियंका चोपड़ा किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। जल्दी ही वो फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। 'द स्काइ इज पिंक' में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं और दुनियाभर में शरणार्थियों के लिए काम करती हैं।

<strong>ये किसके साथ 'चुनरी चुनरी' पर डांस करते हुए दुल्हन की तरह शर्मा गईं सपना चौधरी</strong>ये किसके साथ 'चुनरी चुनरी' पर डांस करते हुए दुल्हन की तरह शर्मा गईं सपना चौधरी

Comments
English summary
priyanka chopra wear khaki half pant user connect with rss and trolled
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X