Grammys 2020: बोल्ड ड्रेस के कारण प्रियंका को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं सुचित्रा कृष्णामूर्ति, जमकर लगाई क्लास
नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी अवार्ड 200 इवेंट में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं , जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है, हालांकि अभी तक प्रियंका चोपड़ा की ओर से इस ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन पीसी को ट्रोल करने वालों को बॉलीवुड अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने करारा जवाब दिया है, उन्होंने डिजाइनर वेंडेल रॉडरिक की जमकर क्लास लगाई है।
A post shared by Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrapublic) on
प्रियंका को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं सुचित्रा कृष्णामूर्ति
सुचित्रा ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आज की महिला सुंदर और बोल्ड है, मैं तो वेंडेल रोड्रिग्स के इंस्टा पोस्ट को देखकर चौंक गई हूं, मुझे लगता है कि प्रियंका अपने पेट को अपने क्लच के साथ छिपाने की कोशिश नहीं कर रही हैं, उनका आत्मविश्वास और चेहरे पर मुस्कान हर महिला के लिए एक प्रेरणा है, तुम आगे बढ़ों और बढ़ती रहो मैं कभी किसी महिला की फैन नहीं रही हूं मगर तुम्हारी इस तस्वीर ने मुझे तुम्हारा फैन बना दिया।
डिजाइनर वेंडेल रॉडरिक ने कसा था PC पर तंज
गौरतलब है कि प्रियंका को ट्रोल करने की शुरूआत डिजाइनर वेंडेल रॉडरिक ने ही की थी, उन्होंने प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट किया था कि प्रियंका आपेन ग्रैमी 2020 में जान डाल दी, राल्फ एंड रूसो के फ्रिंजिंग गाउन में नेकलाइ एलए से क्यूबा तक जा रही है, लव इट।
प्रियंका की ड्रेस देखकर भड़के लोग, किए भद्दे कमेंट्स
मालूम हो कि प्रियंका की ड्रेस को देखकर भारतीयों को भी काफी गुस्सा आया था, उन्होंने भी पीसी के लुक को लेकर काफी भद्दी बातें की थी। आपको बता दें कि प्रियंका ने अपने बोल्ड लुक वाली तस्वीर खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो निकल जोनस के साथ हैं, फोटो साझा करते हुए पीसी ने लिखा था - ग्रैमीज 2020।












Click it and Unblock the Notifications