क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रियंका चोपड़ा ने 7 करोड़ में मुंबई में बेचे दो फ्लैट, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं एक्‍ट्रेस

Google Oneindia News

मुंबई, 23 जुलाई। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जिन्‍होंने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वहीं वो अमेरिका में सबसे अधिक आर्थिक रूप से सफल भारतीय हस्तियों में से एक बन चुकी हैं। प्रियंका जो इस समय लंदन में अपनी वेब सीरीज, सिटाडेल की शूटिंग कर रही है, एक मल्टीटास्कर है। हॉलीवुड स्‍टार और सिंगर निक जोनस की पत्‍नी बनने के बाद प्रियंका लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा में मुंबई में अपना करोड़ों रुपये का घर बेच दिया है। आइए जानते प्रियंका चोपड़ा के पास कितनी प्रॉपर्टी है।

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की रिचेस्‍ट एक्‍ट्रेस में एक हैं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की रिचेस्‍ट एक्‍ट्रेस में एक हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रिंयका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की रिचेस्‍ट एक्‍ट्रेस में एक हैं। उनके पास भारत ही नहीं विदेश में काफी पापर्टी है। मुंबई में उनके पास जो दो अपार्टमेंट थे, उसको उन्‍होंने 7 करोड़ में बेच दिया हैं। ये अपार्टमेंट्स मुंबई के राज क्‍लासिक वर्सोवा में है। ये सारी डील उनकी मां मधु चोपड़ा ही करती हैं। ये डील मार्च 2021 में हुई थी। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में जो अपार्टमेंट प्रियंका ने बेचा हैं "888 वर्ग फुट के आकार की 7 वीं मंजिल पर स्थित एक इकाई रुपये में बेची गई थी।

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ती उम्र में बॉडी में हो रहे बदलाव पर खुलकर की बात, जानें क्‍या कहाप्रियंका चोपड़ा ने बढ़ती उम्र में बॉडी में हो रहे बदलाव पर खुलकर की बात, जानें क्‍या कहा

जुहु में प्रियंका चोपड़ा के पास एक बंगला है

जुहु में प्रियंका चोपड़ा के पास एक बंगला है

जुहु में प्रियंका चोपड़ा के पास एक बंगला है। जहां निक से साथ उनकी सगाई हुई थी। गोवा में बीच के पास उनका एक आलीशान घर है। मुंबई के ओशिवारा में वास्‍तु प्रीसिन्‍ट में प्रियंका चोपड़ा का ऑफिस है। अमेरिका शिफ्ट होन के बाद उन्‍होंने उसे किराए पर उठा दिया है। जून में उन्‍होंने अपना ये आफिस 2 लाख किराए पर उठाया था।

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने शेयर किया बेडरूम सीक्रेट, खोले कई राजप्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने शेयर किया बेडरूम सीक्रेट, खोले कई राज

जुहू में एक बंगला और मुंबई में ऑफिस

जुहू में एक बंगला और मुंबई में ऑफिस

जुहु में प्रियंका चोपड़ा के पास एक बंगला है। जहां निक से साथ उनकी सगाई हुई थी। गोवा में बीच के पास उनका एक आलीशान घर है। मुंबई के ओशिवारा में वास्‍तु प्रीसिन्‍ट में प्रियंका चोपड़ा का ऑफिस है। अमेरिका शिफ्ट होने के बाद उन्‍होंने उसे किराए पर उठा दिया है। जून में उन्‍होंने अपना ये आफिस 2.11 लाख प्रति माह पर उठाया था।

प्रियंका मुंबई, लॉस एंजिल्स और गोवा जैसे कई शहरों में संपत्ति की मालकिन हैं

प्रियंका मुंबई, लॉस एंजिल्स और गोवा जैसे कई शहरों में संपत्ति की मालकिन हैं

मुंबई में बहुत सारे रियल एस्टेट सौदे कर रही हैं। वह अलग-अलग स्थानों पर संपत्ति बेचना और खरीदना पसंद करती है और वर्तमान में वह मुंबई, लॉस एंजिल्स और गोवा जैसे कई शहरों में संपत्ति की मालिक है। उन्‍होंनें इससे पहले 2020 में लोखंडवाला कॉम्‍पलेक्‍स के करण अपार्टमेंट में अपना घर बेचा था। विदेश में प्रियंका ने अपना एक ऑलीशान होटल शुरू किया है।

जानिए प्रियंका चोपड़ा की वार्षिक कमाई

जानिए प्रियंका चोपड़ा की वार्षिक कमाई

फोर्ब्स इंडिया की 2019 सेलिब्रिटी 100 सूची के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की वार्षिक कमाई 23.4 करोड़ रुपये है जिसमें उनके ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्म डील, इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल प्रोडक्शन का पैसा शामिल है। माना जा रहा है कि प्रियंका को एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये मिलते हैं।

प्रियंका चोपड़ा बोल्ड ड्रेस में पहुंची अपने रेस्टोरेंट, हॉट अंदाज का लगाया ऐसा तड़काप्रियंका चोपड़ा बोल्ड ड्रेस में पहुंची अपने रेस्टोरेंट, हॉट अंदाज का लगाया ऐसा तड़का

टैक्‍स देने वाली शीर्ष हस्तियों में से एक हैं प्रियंका चोपड़ा

टैक्‍स देने वाली शीर्ष हस्तियों में से एक हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति 30 मिलियन अमरीकी डालर है, जो भारतीय मुद्रा में 225 करोड़ रुपये है। उसकी अधिकांश कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है जिसके लिए वह लगभग रु प्रति समर्थन 5 करोड़ कमाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने रियल एस्टेट संपत्तियों में भारी निवेश किया है। इतनी बड़ी कमाई के साथ, प्रियंका सरकार को सबसे अधिक आयकर देने वाली शीर्ष हस्तियों में से एक हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/eshanya-maheshwari-62540.html?src=hi-oiएक्ट्रेस Eshanya Maheshwari ने अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर ढाया कहर, देखें Viral Pics
Comments
English summary
Priyanka Chopra sold two flats in Mumbai for 7 crores, know actress property and Total Net Worth
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X