प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं जैक्लीन फर्नांडीज, जानें कितना देती हैं किराया
प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं जैक्लीन फर्नांडीज, जानें कितना देती हैं किराया
नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारों की आलीशान जिंदगी आए दिन चर्चा का विषय बनती हैं। सपनों की नगरी मुंबई में रहने वाले बॉलीवुड कलाकारों में से कईयों के पास अपना अलीशान घर और बंगला हैं वहीं कुछ एक्टर और एक्ट्रेस किराए के घर में रह रहे हैं जिसके लिए वो लाखों रुपए की रकम हर महीने चुकाते हैं। इन्हीं एक्ट्रेस में से जैकलीन फर्नांडीज भी है लेकिन खास बात ये हैं कि जैक्लीन फर्नांडीज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के घर में किराएदार हैं । आइए जानते हैं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज कितना देती हैं प्रियंका चोपड़ा को किराया ?
प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं जैक्लीन फर्नांडीज
बता दें जैकलीन फर्नांडीज ने Cirkus फिल्म के सेट पर नए साल का स्वागत किया है। अभिनेत्री जैकलीन रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग में आजकल व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में कई प्रतिबद्धताओं के बीच वो एक नए अपार्टमेंट में चली गईं, जिसकी मालिक प्रियंका चोपड़ा हैं।
जानें कितना देती हैं किराया
कुछ महीने पहले बताया गया था कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मुंबई अपार्टमेंट जुहू में कर्मयोग सीएचएस को किराए पर लिया। खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री ने 23 अक्टूबर, 2020 को कर्मयोग की चौथी और पांचवीं मंजिल को लीज को तीन साल के लिए लीज पर ले लिया। इस घर के लिए जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा को मासिक किराया 6.78 लाख अदा किया है।
जैकलीन इन फिल्मों में जल्द आएंगी नजर
वर्क फ्रर्ट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीज वर्तमान समय में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े के साथ Cirkus की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित है और इसमें जॉनी लीवर और वरुण शर्मा भी हैं। उन्होंने सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम अभिनीत भूत पुलिस का एक शेड्यूल पूरा किया है। वह अगली बार बच्चन पांडे और किक 2 में दिखाई देंगी।