क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अपने होने वाले दामाद को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां ने कही ये बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से मुंबई में रोका कर अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कबूल कर लिया। प्रियंका और निक पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लंदन में सगाई के बाद मुंबई में रोके की रस्म निभाई गई जो पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ की गई थी।

Google Oneindia News

Recommended Video

Priyanka Chopra Nick Jonas: Here's how Nick IMPRESSED Madhu Chopra with Sanskrit mantras | FilmiBeat
Priyanka Chopra, Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से मुंबई में रोका कर अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कबूल कर लिया। प्रियंका और निक पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लंदन में सगाई के बाद मुंबई में रोके की रस्म निभाई गई जो पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ की गई थी। प्रियंका और निक ने शादी की तारीख का तो खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके रोके से उनकी मां मधु चोपड़ा बेहद खुश हैं। मधु चोपड़ा ने अपने होने वाले दामाद को लेकर कुछ मजेदार खुलासे भी किए हैं।

हिंदू रीति-रिवाज से शादी चाहती हैं मधु चोपड़ा

हिंदू रीति-रिवाज से शादी चाहती हैं मधु चोपड़ा

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा अपने होने वाले दामाद से काफी खुश हैं। डीएनए की खबर के मुताबिक मधु इस बात से काफी खुश हैं कि प्रियंका का रोका पूरे रीति-रिवाज के साथ किया गया। मधु ने बताया कि वो हमेशा से प्रियंका की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ करना चाहती थीं। उन्होंने प्रियंका को बता रखा था कि वो शादी से पहले रोका करना चाहती हैं। मधु चोपड़ा ने कहा, 'मैंने कभी प्रियंका पर अपने विचार नहीं थोपे, लेकिन मैं हमेशा से एक पारंपरिक शादी चाहती थी। यही मेरी इकलौती ख्वाहिश थी। रोके की पूजा मेरे लिए काफी जरूरी थी।'

VIDEOS प्रियंका और निक की सगाई में आया था ये खास केक, ऑर्किड फूुलों संग लगा था 24 कैरेट सोनाVIDEOS प्रियंका और निक की सगाई में आया था ये खास केक, ऑर्किड फूुलों संग लगा था 24 कैरेट सोना

'काफी मैच्योर हैं निक जोनस'

'काफी मैच्योर हैं निक जोनस'

रोके की रस्म और ये हिंदू रीति-रिवाज निक जोनस और उनके परिवार के लिए काफी नए थे, लेकिन मधु चोपड़ा के अनुसार सभी ने बड़े ही अच्छे से पूजा की। बतौर मधु चोपड़ा, 'निक ने पूजा को काफी इंज्वॉय किया। ये उसके लिए एक नई चीज थी और उसने काफी गंभीरता से पूजा की। पंडित जी ने जो भी कहा, निक ने वो किया और उसने संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण भी एकदम सही किया। उसके माता-पिता ने भी पूजा ठीक की। वो अच्छे लोग हैं।' निक जोनस को लेकर प्रियंका की मां ने कहा कि वो काफी मैच्योर है और उनका पूरा परिवार उन्हें काफी पसंद करता है।

ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी नहीं, बल्कि इस हीरो के लिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'!ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी नहीं, बल्कि इस हीरो के लिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'!

लंदन में सगाई, मुंबई में रोका, अब शादी कहां?

लंदन में सगाई, मुंबई में रोका, अब शादी कहां?

'निक बहुत शांत और मैच्योर है। वो एक बहुत प्यारा इंसान है और हमारे परिवार में सब उससे प्यार करते हैं। वो बड़ों से आदर के साथ बात करता है। एक मां को और क्या चाहिए।' प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को एक्ट्रेस के जुहू स्थित घर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के साथ रोका किया। निक ने प्रियंका को लंदन में उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था और दोनों ने तभी सगाई कर ली थी। दोनों को लेकर कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक ये जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा।

VIDEO: कैमरा दिखते ही प्रियंका ने निकाल ली अपनी सगाई की अंगूठी, जेब में डालकर बाहर निकलींVIDEO: कैमरा दिखते ही प्रियंका ने निकाल ली अपनी सगाई की अंगूठी, जेब में डालकर बाहर निकलीं

Priyanka Chopra, Nick Jonas
Comments
English summary
Priyanka Chopra's Mother Madhu Chopra Reveals Inside Details Of Priyanka-Nick Jonas Roka Ceremony.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X