प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया VIDEO, 20 साल पहले मिस वर्ल्ड खिताब जीतने पर ऐसा था रिएक्शन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का खिताब जीते हुए आज 20 साल हो गए। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का क्राउन अपने नाम किया था। इस खास पल के 20 साल पूरा होने पर प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने के खास पलों को और साथ ही उनकी मां ने उस दिन के बारे में खास बातें बताई हैं। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मिस वर्ल्ड 2000.... मैं उस समय 18 साल की हुई थी और मैं मिस वर्ल्ड बन गई। स्टेज पर भीड़ के बाद जब मैं अपने माता-पिता से मिली तो पहली चीज जो मेरी मां ने कही वह थी- अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद प्रियंका किस तरह इमोशनल हो रही हैं। वह रनरअप्स के गले मिलती हैं और उन्हें क्राउन पहनाया जाता है। 20 साल बाद प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा एक काउच पर बैठकर उस दिन के बारे में बातें करते नजर आते हैं। प्रियंका वीडियो में अपनी मां मधु चोपड़ा से पूछती हैं क्या उन्हें वो दिन याद है। तो उनकी मां कहती हैं- पहले रनर-अप की अनाउंसमेंट होती है और फिर मिस वर्ल्ड हैं मिस इंडिया प्रियंका चोपड़ा। हम दोनों तो कुर्सी पर कहीं छुप से ही गए थे क्योंकि सभी इंडियन्स खड़े होकर ताली बजाने लगे थे।
इस वीडियो में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ का भी बयान है। सिद्धार्थ कहते हैं मैं उस समय 11-12 साल का था लेकिन मेरी मिक्स भावनाएं थी। एक तरफ मैं बहुत खुश था कि मेरी बहन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है दूसरे ही पल मुझे याद आया कि मैं आगे की पढ़ाई के लिए यूएस जा रहा हूं। अपने परिवार के रिएक्शन सुनने के बाद प्रियंका कहती हैं कि यह मुश्किल था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे जीतने के बाद परिवार का रिएक्शन ऐसा होगा। प्रियंका की मां ने बताया जब मैंने उसे जीतने के बाद हग किया तो मेरी आंखों में आंसू थे।
Many congratulations to the contestants of this year’s pageant.
A world of opportunity awaits each one of you… grab it and make it your own. Thank you @feminamissindia for this wonderful reminder & for giving me an amazing starting point...(1/2) pic.twitter.com/rrY9VxQEYR
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 27, 2021
ABP News C-Voter Opinion Poll: तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार? जानिए क्या है जनता का मूड