Priyanka Chopra ने बताया मिस वर्ल्ड क्राउन पहनने के दौरान अपनी ड्रेस को गिरने से उन्होंने कैसे बचाया
Priyanka Chopra ने बताया मिस वर्ल्ड क्राउन पहनने के दौरान अपनी ड्रेस को गिरने से उन्होंने कैसे बचाया
नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता हो या कोई फैशन शो हो खूबसूरत ड्रेस में रैंप वॉक करती मॉडल हर किसी की वाहवाही पाती हैं लेकिन वो जो ड्रेस को कैरी करती है उसको कैरी करना आसान नहीं होता। कई बार तो ये रिस्की भी हो जाता है लेकिन ऐसी आर्ड सिचवेशन आने पर भी सेलिब्रेटी अपने चेहरे पर शिकन तक आने नहीं देंती। ऐसा ही एक हादसा मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के साथ मिस वर्ल्ड 2000 की प्रतियोगिता के समय स्टेज पर हुआ था। इसका खुलासा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब 20 साल बाद अपने एक साक्षात्कार में किया, जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे।

मिस वर्ल्ड क्राउन पहनने के दौरान हुआ ये
वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतकर दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया था। जिसके बाद बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद प्रियंका लगातार एक बाद एक हिट फिल्में देकर कई ट्राफियां अपने नाम कर चुकी है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर वो आज एक ग्लोबल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ान ने पीपुल मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में मिस वर्ल्ड 2020 प्रतियोगिता में अपनी ड्रेस को लेकर बड़ा खुलासा किया। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब मिस वर्ल्ड का ताज उनके सिर पर पहनाया जा रहा था तभी वॉर्ड्रोब मालफंक्शन होने वाला था यानी कि उनकी ड्रेस खुल गई थी लेकिन अपनी सूझ-बूझ से उन्होंने परिस्थिति को संभाला।

जानिए प्रियंका ने कैसे गिरने से बचाई ड्रेस
"स्काई इज पिंक" की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि साल 2000 और मैंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता तब मेरी ड्रेस खुलने वाली थी। मेरी ड्रेस मेरे ऊपर टेप की गई थी। जब तक ताज पहनने का समय आया, मैं पसीने से नहा गयी क्योंकि यह बहुत तनाव भरा पल था। मेरा टेप खुल गया था। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपनी ड्रेस को बचाने के लिए रैंप वॉक के समय मैं अपने हाथ नमस्ते करते हुए जोड़े रही मेरे नमस्ते करने को लोगों ने समझा में नमस्ते कर रही हूं, मगर असल में मैं अपनी ड्रेस को पकड़े हुए थी। उन्होंने कहा वो पल मेरी जिंदगी के लिए इतना बड़ा था लेकिन ड्रेस की वजह से कितना कष्टकारी था वो मैं ही जानती हूं।

प्रियंका ने 2018 गाला में पहनी इस ड्रेस को बताया सबसे अनकंफर्टेबल ड्रेस
बता दें 38 वर्षीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ये खुलासा 2018 मेट गाला के दौरान दूसरी बार अपने आउटफिट में असहज महसूस करने के बारे में बात करते हुए कही। प्रियंका 2018 मेट गाला के दौरान जब वह एक राल्फ लॉरेन मखमली गाउन में रेड कार्पेट पर जूलरी पहने हुड के साथ चलीं, लेकिन उस चीज़ के तहत उनका सांस लेना तक मुश्किल हो गया था। प्रियंका ने बताया कि आजतक उन्होंने जितने भी कपड़े पहने हैं, उनमें से मेट गाला का गाउन सबसे अनकंफर्टेबल आउटफिट था। प्रियंका ने रिवील किया कि ड्रेस में वेस्ट पोर्शन पर कॉर्सेट था, जो उनके रिब्स पर इतना ज्यादा प्रेशर डाल रहा था कि उन्हें ऐसा लगा जैसे 'पसलियों का आकार बदल गया' है। उन्होंने बताया कि उस ड्रेस में उनका कुछ खा पाना भी मुश्किल हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा का करवाचौथ लुक की फैंस ने की तारीफ
प्रियंका चोपड़ा ने दो दिन पहले ही पति निक जोनास के साथ करवा चौथ मनाया। वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। करवा चौथ (Karwa Chauth को भी प्रियंका चोपड़ा ने हर साल की तरह इस साल भी भारतीय रीति रिवाज के साथ मनाया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने करवा चौथ व्रत की तस्वीरे भी शेयर की है। प्रियंका ने लाल ऑर्गेना साड़ी में दिख रही हैं जिसे गोल्डन स्ट्रैपलेस ब्लाउज़ के साथ पेयर किया गया था। प्रियंका चोपड़ा तस्वीर में लाल साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने हाथ में चांदी की थाली ली है और पीछे शिव भगवान की मूर्ति है। प्रियंका की तस्वीरों पर उनके फैम्स बहुत कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications