क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मां बनने को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में कही ये बात

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी की है, दोनों की जोड़ी को काफी पसंदीदा जोड़ियों के रूप में देखा जाता है। प्रियंका के पति निक का 16 सितंबर को जन्मदिन था और उन्होंने निक के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। प्रियंका ने पति के साथ तस्वीर साझा करके लिखा कि 27 की उम्र में अपना खुद का टकीला होना गर्व की बात है। हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमे उन्होंने अपने मां बनने के बारे में खुलासा किया था।

मां बनना मेरी लिस्ट में शामिल

मां बनना मेरी लिस्ट में शामिल

प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा था कि माता-पिता बनना भी जीवन में एक लक्ष्य होता है। इंटरव्यू में प्रियंका ने लॉस एंजिलिस के अपने घर के बारे में कभी कई जानकारी साझा की। वोग को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने इस बात को स्वीकार किया कि मां बनना उनकी फ्यूचर लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बनना हर किसी के भविष्य का लक्ष्य होता है, घर खरीदना और मां बनना मेरी लिस्ट में शामिल है। प्रियंका ने बताया कि मेरे पास मुंबई और न्यूयॉर्क में घर है, दोनों ही काफी अच्छे शहर हैं, लेकिन मैं लॉस एंजिलिस में एक घर खरीदना चाहती हूं।

धूमधाम से शादी

धूमधाम से शादी

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने पिछले वर्ष 1 दिसंबर को उमेद भवन में निक जोनास के साथ धूमधाम से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। हाल ही में वैनिटी फेयर मैगजीन ने प्रियंका और उनके पति निक जोनस को साल 2019 के बेस्ट ड्रेस्ड लोगों की लिस्ट में चुना है। मैगजीन से प्रियंका ने कहा कि मेरी सबसे कीमती चीज मेरा मंगलसूत्र है।

वोग के कवर पेज पर

वोग के कवर पेज पर

प्रियंका चोपड़ा वोग मैगजीन के सितंबर माह के अंक कवर पर नजर आई हैं। प्रियंका का वोग के लिए कराया गए फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। प्रियंका की फिल्मों की बात की जाए तो वो बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं।

इसे भी पढ़ें- 'गोल्डन गर्ल' पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है 70 साल का ये बुजुर्ग, अर्जी में कहा- कर लूंगा किडनैपइसे भी पढ़ें- 'गोल्डन गर्ल' पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है 70 साल का ये बुजुर्ग, अर्जी में कहा- कर लूंगा किडनैप

Comments
English summary
Priyanka Chopra opens up about her wish to become a mother.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X