रिसेप्शन में शामिल होने के लिए प्रियंका-निक ने प्रधानमंत्री को कहा शुक्रिया, शेयर की ये तस्वीर
प्रियंका चोपड़ी और निक जोनस ने पीएम नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शुक्रिया कहा है।
नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में नई दिल्ली में अपना पहला रिसेप्शन होस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शरीक हुए थे। प्रियंका और निक ने उनके रिसेप्शन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पीएम मोदी संग रिसेप्शन की तस्वीर शेयर कर उन्हें शुक्रिया कहा। वहीं उनके पति निक जोनस ने भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। प्रियंका और निक ने 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन दिया था।
प्रियंका और निक ने पीएम को कहा शुक्रिया
प्रियंका ने रिसेप्शन की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'अपनी उपस्थिति के साथ हमें सम्मानित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दिल से धन्यवाद। आपके शब्दों और आशीर्वाद ने दिल छू लिया।' प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रियंका और निक को सोशल मीडिया पर शादी की बधाई दी। इस पोस्ट पर भी प्रियंका और निक, दोनों ने उन्हें शुक्रिया कहा। निक ने लिखा, 'आपका शुक्रिया प्रधानमंत्री सर। आपका आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है।'
जब उस रात निक ने नहीं किया Kiss, तो क्या था प्रियंका का रिएक्शन?
दो रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे निक-प्रियंका
प्रियंका-निक 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने ईसाई और हिंदु रीति रिवाज से शादी की थी, जिसमें केवल उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया था और जल्द ही मुंबई में फिल्मी दोस्तों के लिए दूसरा रिसेप्शन देंगी। हाल ही में दोनों एक आर्टिकल के कारण भी चर्चा में रहे थे, जिसमें दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए गए थे।
इस कारण भी चर्चा में रहे Nickyanka
इस आर्किटल में प्रियंका को स्कैम आर्टिस्ट बताते हुए ऐसा प्रदर्शित किया गया था कि उन्होंने अपने फायदे के लिए निक को उनसे शादी करने के लिए फंसाया। इसपर प्रिंयका के जेठ जो जोनस और होने वाली जेठानी सोफी टर्नर ने मैगजीन को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं बॉलीवुड सितारों और दोनों के फैंस ने भी आर्टिकल पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद मैगजीन ने माफी मांगते हुए उस आर्टिकल को हटा लिया।
मैगजीन ने उठाए प्रियंका-निक के रिश्ते पर सवाल, 'जेठ-जेठानी' और बॉलीवुड ने लगाई लताड़