समुद्र किनारे शैंपेन पीते दिखीं प्रियंका, देखिए वैकेशन की ये तस्वीरें

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ वैकेशन पर हैं। नए साल के बीच दोनों एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। प्रियंका वैकेशन की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका समुद्र किनारे बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।

priyanka chopra, priyanka chopra jonas, nick jonas, vacation pictures, vacation, delhi, प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा जनस, निक जोनस, वैकेशन तस्वीरें

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा समुद्र के किनारे बैठकर शैंपेन का मजा ले रही हैं। उनकी ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। कुछ लोग प्रियंका के स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनके शैंपेन पीने को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

प्रियंका ने एक तस्वीर पति निक जोनस के साथ भी शेयर की है। तस्वीर में दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं।

View this post on Instagram

Life as it should be. 🌊 ❤️📸 @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इससे पहले प्रियंका ने बर्फीली वादियों के साथ भी अपनी और पति निक की तस्वीरें शेयर की थीं। प्रियंका और निक न्यू ईयर की वैकेशन के लिए अमेरिका की मैमथ पहाड़ी घूमने गए थे।

जहां की बर्फीली तस्वीरें प्रियंका ने शेयर कीं। बता दें प्रियंका जितनी मशहूर बॉलीवुड में हैं, उतनी ही मशहूर हॉलीवुड में भी हैं। उन्होंने साल 2018 में अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनस से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+