हजारों लोगों को बीच निक और प्रियंका करने लगे किस, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पति-पत्नी एक कसंर्ट के दौरान किस करते दिख रहे है। इंस्टा पर ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।
कंसर्ट के बीच में प्रियंका-निक का रोमांस
जो वीडियो सोशल मीडिया में चल रहा है, वो एक सिंगिंग कसंर्ट का है। इसमें प्रियंका सबसे आगे की तरफ हैं। निक जोनास कॉन्सर्ट के बीच में गाते हुए आते हैं तो प्रियंका चोपड़ा को किस करते हैं। प्रियंका भी मुस्कुरा देती हैं। वीडियो जोनास ब्रदर्स के कंसर्ट का है। वीडियो में सिंगर के निक के परिवार के दूसरे लोग डेनियल जोनास और केविन जोनास भी दिख रहे हैं।
करवाचौथ पर बहन और जीजा की तस्वीर देख परिणीति ने अपनी शादी को लेकर कही ये बात
|
फैंस को पसंद आया अंदाज
ये वीडियो एक फैनपेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में निक जोनास और प्रियंका का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को ऐसा पसंद आया कि वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर काफी कमेंट भी आ रहे हैं। फैंस को निक और प्रियंका का ये रोमांटिक अंदाज खूब भा रहा है।
करवाचौथ पर भी शेयर की थी निक के साथ फोटो
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में करवाचौथ के दिन भी पति निक के साथ फोटो शेयर की थी। जिसमें वो लाल जोड़े में नजर आई थीं। निक और प्रियंका ने बीते साल दिसंबर में राजस्थान में शादी थी। शादी के बाद प्रियंका का ज्यादातर समय अमेरिका में ही बीत रहा है। फिल्मों से भी उन्होंने फिलहाल दूरी ही बना रखी है। बीते करीब तीन साल में उनकी एक फिल्म आई है। हाल ही में प्रियंका फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने बताई अपनी किशोरावस्था की वो आदत, जो आज भी नहीं छूटी