बुर्ज खलीफा पर फिर से शादी कर सकते हैं निक-प्रियंका, दुबई से आया बुलावा

नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहे हैं, वैसे तो ये खूबसूरत जोड़ा दो बार शादी कर चुका है लेकिन अब ऐसी भी खबर है कि ये कपल फिर से शादी कर सकता है, जिसके पीछे कारण दुबई है, दरअसल प्रियंका और निक, दोनों को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर शादी करने का न्यौता मिला है, हालांकि, इस बारे में दोनों की तरफ से अब तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बुर्ज खलीफा पर फिर से शादी कर सकते हैं निक-प्रियंका

बुर्ज खलीफा पर फिर से शादी कर सकते हैं निक-प्रियंका

आपको बता दें कि इम्मार दुबई के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें निक- प्रियंका को बुर्ज खलीफा पर एक बार फिर से शादी करने का ऑफर दिया गया है। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि शादी से जुड़ी सारी तैयारियां कंपनी की ओर से की जाएगी। इस शादी के जरिए वे पूरी दुनिया को निक और प्रियंका की लवस्टोरी के बारे में बताना चाहते हैं।

अब मुंबई के रिसेप्शन का इंतजार

बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को शादी कर चुके प्रियंका और निक का वेडिंग रिसेप्शन 4 दिसंबर को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुआ, जिसमें पीएम मोदी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए, अब पीसी और निक अगला रिसेप्शन मुंबई में देंगे, जिसमें बॉलीवुड जगत की हस्तियां शामिल होंगी, जो कि 20 दिसंबर को हो सकता है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अगस्त में हुआ था रोका

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अगस्त में हुआ था रोका

गौरतलब है कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया

प्रियंका और निक के पहले रिसेप्शन की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, इस रिसेप्शन में प्रियंका का देसी अवतार जारी रहा, वो यहां ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आईं तो वहीं निक जोनस ने सूट पैंट पहना हुआ था, खास बात यह भी रही कि निक की मां, पिता और भाभी भी पारंपरिक भारतीय अंदाज में दिखाईं पड़ीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+