क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आज प्रियंका और निक की सगाई पार्टी, देखिए सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे क्या-क्या डिमांड

प्रियंका चोपड़ा के घर में उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रियंका शनिवार शाम को अपनी सगाई की पार्टी देने जा रही हैं, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरों के दिखने की उम्मीद है। इस पार्टी में शामिल होने के लिए उनके मंगेतर निक जोनस और उनका पूरा परिवार अमेरिका से गुरुवार देर रात मुंबई पहुंचा।

Google Oneindia News
Priyanka Chopra, Nick Jonas

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के घर में उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रियंका शनिवार शाम को अपनी सगाई की पार्टी देने जा रही हैं, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरों के दिखने की उम्मीद है। इस पार्टी में शामिल होने के लिए उनके मंगेतर निक जोनस और उनका पूरा परिवार अमेरिका से गुरुवार देर रात मुंबई पहुंचा। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस पार्टी से पहले शनिवार सुबह प्रियंका का रोका होगा, जिसमें केवल उनके करीबी शामिल होंगे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर उनके फैंस के भी सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शंस आ रहे हैं।

'देसी गर्ल' पर डांस करें निक

'देसी गर्ल' पर डांस करें निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की पार्टी को लेकर दोनों के फैंस में काफी उत्साह है। आखिर पहली बार दोनों इस सगाई को पब्लिक करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक दोनों ही ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस के दोनों की सगाई पर काफी रिएक्शंस आ रहे हैं। कई फैंस ने तो यहां तक डिमांड कर दी है कि निक अपनी सगाई पार्टी में 'देसी गर्ल' पर डांस करें।

तो निक जोनस ने इस अंगूठी से किया था प्रियंका को प्रपोज, देखिए पहली तस्वीरतो निक जोनस ने इस अंगूठी से किया था प्रियंका को प्रपोज, देखिए पहली तस्वीर

सगाई पार्टी से पहले होगा रोका?!

सगाई पार्टी से पहले होगा रोका?!

'देसी गर्ल' 2008 में आई प्रियंका की हिट फिल्म 'दोस्ताना' का गाना है। फैंस चाहते हैं कि निक अपनी सगाई पार्टी में एकदम देसी रंग में रंग जाएं और अपनी मंगेतर के इस गाने पर डांस करें। खबरों के अनुसार प्रियंका की सगाई पार्टी से पहले उनका रोका होगा। रोका शनिवार सुबह प्रियंका के मुंबई स्थित घर में किया जाएगा।

परिवार संग डिनर करने गए प्रियंका और निक

परिवार संग डिनर करने गए प्रियंका और निक

निक जोनस अपने माता-पिता के साथ गुरुवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे। सगाई पार्टी से पहले शनिवार को दोनों अपने-अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे। इस डिनर से दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शनिवार को होने वाली सगाई पार्टी में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।

ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी नहीं, बल्कि इस हीरो के लिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'!ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी नहीं, बल्कि इस हीरो के लिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'!

ये सितारे होंगे सगाई पार्टी में शामिल

ये सितारे होंगे सगाई पार्टी में शामिल

प्रियंका की कजिन परीणीति, कई फिल्मों में प्रियंका के को-स्टार रह चुके रणवीर सिंह, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, एक्ट्रेस रवीना टंडन, सोफी चौधरी समेत कई सितारों के दिखने की उम्मीद है। वहीं शाहरुख-सलमान इस पार्टी में आएंगे या नहीं, इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। प्रियंका और निक इस साल शादी कर सकते हैं। दोनों ही सगाई के बाद ज्यादा वक्त अलग नहीं रहना चाहते और जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधने को सोच रहे हैं।

मेट गाला में पहली बार दिखाई दिए थे साथ

मेट गाला में पहली बार दिखाई दिए थे साथ

प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन अब इस बात पर मुहर लग चुकी है कि दोनों का रिश्ता इससे कहीं ज्यादा था और इन्होंने ये बात अपने फैंस से छिपाई।

VIDEO: कैमरा दिखते ही प्रियंका ने निकाल ली अपनी सगाई की अंगूठी, जेब में डालकर बाहर निकलींVIDEO: कैमरा दिखते ही प्रियंका ने निकाल ली अपनी सगाई की अंगूठी, जेब में डालकर बाहर निकलीं

Priyanka Chopra, Nick Jonas
Comments
English summary
Priyanka Chopra And Nick Jonas Engagement Party Today, Fans Going Gaga On Social Media.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X