क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अलग-अलग आउटफिट में प्रियंका ने फैंस को दिए जिंदगी के 5 सबक, बोलीं- फनी हूं मैं

Google Oneindia News

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक अमेरिकी मैगजीन इनस्टाइल के लिए फोटोशूट कराया। यहां उन्होंने अपने फैंस से 5 लैसन शेयर किए। फैशन स्टेटमेंट को जिंदगी की फिलोस्फी से जोड़कर प्रियंका ने अलग अलग इंडियन आउटफिट में कई टेक लिए। प्रियंका ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आपके लिए 5 लैसन (मैं बहुत फनी हूं)।

लहंगे में प्रियंका ने दिया ये सबक

लहंगे में प्रियंका ने दिया ये सबक

वीडियो के पहले टेक में प्रियंका ने अनीता डोंगरा का डिजाइन किया लहंगा पहना हुआ है और वे कह रही हैं- 'Always be bigger than your skirt' यानि अपनी स्कर्ट से बड़े बनो। इसके बाद दूसरे टेक में उन्होंने तरुण तिहलानी की डिजाइन की साड़ी पहनी है जिसके साथ ब्लाउज नहीं है। वह अपनी पीठ दिखाते हुए दूसरा सबक दे रही हैं। वोकहती हैं 'Have nothing to hide' यानि छुपाने के लिए कुछ भी नहीं।

प्रियंका चोपड़ा बोलीं 'साड़ी नॉट सॉरी'

तीसरे टेक में प्रियंका ने सब्यसाची की डिजाइनर साड़ी पहनी हुई है। साड़ी दिखाते हुए प्रियंका कह रही हैं- Saree not Sorry यानि साड़ी पहनिए सॉरी मत फील करिेए। प्रियंका पूरे वीडियो में खिलखिलाती नजर आ रही हैं। प्रियंका के फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

घुंगरू बांधकर शोर करती दिखीं प्रियंका

घुंगरू बांधकर शोर करती दिखीं प्रियंका

अपने चौथे सबक में प्रियंका कहती हैं- Make some noise और पैरों में बंधे घुंघरू दिखाती हैं। वह घुंघरी से जोर का शोर कर थिरकती हैं और हंसती हैं। अगले टेक में वे कहती हैं - 'When you have difference, patch it up! So funny, I'm so funny!' यानि अगर डिफरेंसेज हैं तो उसपर पैच लगाइये और फिर वे अपनी पैच्ड जींस दिखाती हैं और जोर से हंसती हैं।

यह भी पढ़ें- Video: घुटने में चोट के बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, फैंस के छूटे पसीने

Comments
English summary
priyanka chopra gave five life lessons to her fans
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X