क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पति निक और मां के साथ सिगरेट का कश लगाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, फोटो वायरल होने पर हुईं ट्रोल

Google Oneindia News

मुंबई। बीते दिनों अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने 37वें जन्मदिन की वजह से जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। पति, मम्‍मी मधु चोपड़ा और चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ मियामी बीच पर प्रियंका ने जन्मदिन मनाया। मियामी बीच पर प्रियंका की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोरी। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की मियामी सी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर प्रियंका के फैंस हैरान रह गए। हर कोई प्रियंका की इस तस्वीर पर नाराजगी जाहिर करता दिख रहा है। तस्वीरों में प्रियंका सिगरेट के कश लगा रही हैं वहीं इसमें उनकी मां मधु और पति भी पूरा साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें सामने आईं उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

कुछ समय पहले ही प्रियंका ने किया था ट्वीट- धूम्रपान करना खतरनाक है

कुछ समय पहले ही प्रियंका ने किया था ट्वीट- धूम्रपान करना खतरनाक है

प्रियंका की यह तस्वीर शिप की है। खास बात है कि प्रियंका ने कुछ वक्त पहले ट्वीट करते कहा था कि 'धूम्रपान करना खतरनाक है।' प्रियंका के इस ट्वीट को लोग अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ शेयर कर रहे हैं जिसमें वह पति और मां के साथ सिगरेट पीती हुई दिखाई दे रही हैं।

ये कह रहे हैं यूजर

ये कह रहे हैं यूजर

प्रियंका चोपड़ा का नाम ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड हो रहा है। लोग प्रियंका का वो एड वीडियो याद कर रहे हैं जिसमें प्रियंका ने बताया था कि उन्हें अस्थमा है और दीवाली पर ऐसे लोगों का ध्यान रखते हुए पटाखे ना जलाएं। प्रियंका पर तरह-तरह के कमेंट्स कर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा 'प्रियंका इतनी प्रोफेशनल हैं कि वो सिगरेट पी कर अपना अस्थमा वापस लाने की कोशिश कर रही हैं ताकि दीवाली पर वो स्मोक फ्री दीवाली का एड हासिल कर सकें।'

क्‍या कहा था दीवाली को लेकर

प्रियंका ने दिवाली पर फैन्स से पटाखे न जलाने की अपील की थी। उन्होंने दिवाली पर एक वीडियो के जरिए अपने फैन्स से गुजारिश की थी कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कृपया आतिशबाजी न करें। प्रियंका ने इस वीडियो में कहा था- 'प्लीज मेरी सांसों का ख्याल रखिए। दिवाली पर पटाखों को स्क‍िप कीजिए। ये त्योहार लाइट्स, प्यार का होना चाहिए, न कि प्रदूषण का।' प्रियंका चोपड़ा को 5 साल की उम्र से अस्थमा की बीमारी है।

Read Also- बुलेट पर ट्रिपलिंग कर बिना हेलमेट हीरो बन रहे थे राम गोपाल वर्मा, VIDEO किया ट्वीट तो पुलिस ने दिया करारा जवाबRead Also- बुलेट पर ट्रिपलिंग कर बिना हेलमेट हीरो बन रहे थे राम गोपाल वर्मा, VIDEO किया ट्वीट तो पुलिस ने दिया करारा जवाब

Comments
English summary
Priyanka Chopra Enjoy Smoking With Nick Jonas and Mother Madhu Chopra, Photo Viral.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X