क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

निक के भाई की शादी में रोने लगीं प्रियंका चोपड़ा! तस्वीरें वायरल

Google Oneindia News

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के जेठ यानी निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस ने सोफी टर्नर से पेरिस में शादी की है। पेरिस में एक भव्य महल में दोनों की शादी के दौरान की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें एक फोटो में प्रियंका अपने आंसू पोंछती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। सवाल किया जा रहा है कि पति के भाई की शादी में आखिर किस बात को लेकर प्रियंका की आंखों में आंसू आए।

वाकई रो रही थीं प्रियंका या फिर..

वाकई रो रही थीं प्रियंका या फिर..

अपने जेठ की शादी में साड़ी पहने नजर आईं प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर ये भी सवाल हो रहा है कि वो वाकई रो रही थीं या फिर तस्वीर के चलते कोई भ्रम हुआ है। कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रियंका पसीना पोंछ रही हों क्योंकि पेरिस में मौसम बहुत ठंडा नहीं है। वहीं प्रियंका शादी के काम में भी बढ़-चढ़कर लगी हुई थीं।

निक के परिवार के साथ साड़ी में दिखीं प्रियंका

निक के परिवार के साथ साड़ी में दिखीं प्रियंका

अपने जेठ की शादी में प्रियंका इंडिटय लुक में नजर आईं। प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी, वहीं निक ने ब्लैक सूट में नजर आए। निक के परिवार के साथ प्रियंका ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। जो और सोफी ने दूसरी बार शादी की है। इससे पहले वो एक सीक्रेट वेडिंग कर चुके हैं। सोफी टर्नर और जो जोनस ने पिछले महीने ही एक अवार्ड फंक्शन के दौरान अचानक शादी कर ली थी।इस बार इन दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है। 29 जून को हुई इस शादी के दौरान पूरा जोनस परिवार एक-साथ नजर आया।

<strong>मलाइका की रोमांटिक फोटो पर अर्जुन ने किया ऐसा कमेंट, लोग बोले- ये प्यार नहीं तो क्या है?</strong>मलाइका की रोमांटिक फोटो पर अर्जुन ने किया ऐसा कमेंट, लोग बोले- ये प्यार नहीं तो क्या है?

 प्रियंका-निक ने बीते साल की थी शादी

प्रियंका-निक ने बीते साल की थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में बीते साल शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं निक जोनस भी एक जाने-माने सिंगर हैं।

'दंगल' गर्ल जायरा वसीम ने किया एक्टिंग छोड़ने का ऐलान, धर्म को बताई वजह, उमर अब्दुल्ला ने किया समर्थन'दंगल' गर्ल जायरा वसीम ने किया एक्टिंग छोड़ने का ऐलान, धर्म को बताई वजह, उमर अब्दुल्ला ने किया समर्थन

Comments
English summary
Priyanka Chopra caught wiping tears at nick Jonas brother wedding
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X