क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

वैलेटाइन डे से पहले प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की खास तस्वीर, कहा- ऐसे शख्स को ढूंढो जो...

Google Oneindia News

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के प्‍यार के किस्‍से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्‍कि पूरे दुनिया में मशहूर है। दोनों की केमिस्‍ट्री देखते बनती है। दोनों एक दूसरे के लिए अपने प्‍यार का इजहार करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। दोनों का दिलकश अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटरोता है। प्रियंका और निक दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट इनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा हुआ है। हालांकि इन्‍हें काफी कहना सही नहीं होगा। प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जो दिखने में बेहद ही रोचक है। उन्होंने अपने पति निक जोनस के संग शानदार फोटो शेयर की है। तस्वीर कुछ ऐसा है कि प्रियंका चोपड़ा मीडिया के सामने फोटो क्लिक करवा रही हैं और पास में खड़े निक जोनस की नजरें उन्हीं पर टिकी हुई है। जानिए क्‍या लिखा है प्रियंका ने

ऐसे शख्स को ढूंढो जो आपको ऐसे देख सकता हो

ऐसे शख्स को ढूंढो जो आपको ऐसे देख सकता हो

फोटो इतनी शानदार है कि प्रियंका चोपड़ा खुद को भी इसे फैन्स के संग शेयर करने से रह नहीं सकी। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए फैन्स को एक सलाह दे डाली। उन्होंने लिखा, 'ऐसे शख्स को ढूंढो जो आपको ऐसे देख सकता हो...'। इसके जवाब में निक जोनास ने प्रियंका के इंस्टाग्राम पर कमेंट किया कि मैं स्नैक्स की तरह देख रहा हूं। साथ ही उन्होंने टेस्टी और हॉट का इमोजी भी बनाया है।

इस फिल्‍म से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है प्रियंका

इस फिल्‍म से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है प्रियंका

बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 1 दिसंबर को शादी के बंध में बंधे थे। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म स्काई इज पिंक में फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ नजर आने वाली हैं। स्काई इज पिंक प्रियंका की कमबैक फिल्म है।

इन दिनों अमेरिका में बर्फबारी का मजा ले रही हैं प्रियंका

इन दिनों अमेरिका में बर्फबारी का मजा ले रही हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी मम्मी के साथ थीं, और बर्फ से खेल रही थीं। यही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने सुपर बाउल के दौरान की मस्ती की फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, इस फोटो में वे दोस्तों के साथ बर्फ पर मस्ती करती नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

फिल्‍म इज़ इंट इट रोमांटिक के प्रमोशन में जुटी हैं प्रियंका

फिल्‍म इज़ इंट इट रोमांटिक के प्रमोशन में जुटी हैं प्रियंका

प्रियंका अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'इज़ इंट इट रोमांटिक' के प्रमोशन में जुटी हैं उसके अलावा अपने मोम की प्रतिमा बनने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।इस संबंध में प्रियंका ने एक तस्‍वीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि उनकी इस तस्वीर को सोलह लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है। निक जोनस से शादी के बाद वो पहले से कहीं ज़्यादा कॉन्फिडेंट और बिंदास नज़र आने लगी हैं। आये दिन निक प्रियंका के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर कर बताते रहते हैं कि उनकी लाइफ भी कितनी बदल गयी है। देश-विदेश में प्रियंका की ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है और पिछले कुछ महीनों में इसमें और भी बढ़ोतरी हुई है। प्रियंका सोशल मीडिया की भी क्वीन हैं।

Comments
English summary
Priyanka Chopra Jonas and Nick Jonas make a fascinating pair — criss-crossing cultures, matching their respective schedules and being there for each other. Nick is the perfect supporting husband any woman could ask for. Priyanka definitely knows that.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X