क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रियंका चोपड़ा के लिए निक ने मंगाया था साढ़े तीन लाख का बर्थडे केक, रेड ड्रेस से मैच करने के लिए की गई गोल्ड कोटिंग

Google Oneindia News

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मियामी में अपना 37वां जन्मदिन मनाया हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास, बहन परिणीति, परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रियंका के बर्थडे केक की जो तस्वीरें आईं, उनको देखकर लगा कि ये केक कुछ खास है। केक के बारे में अब पता चला है कि वाकई ये केक कुछ अलग था और इसकी कीमत भी करीब साढ़े तीन लाख रुपए है।

 केक पर गोल्ड की कोटिंग

केक पर गोल्ड की कोटिंग

प्रियंका के जन्मदिन पर उनके पति निक ने पार्टी दी थी। इसमें प्रियंका के लिए फाइव टेयर केक का भी इंतजाम किया गया था। निक ने समंदर के बीच प्रियंका के लिए पार्टी रखी और खास केक मंगवाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केक जिस दुकान से आया, उन्होंने बताया है कि निक चाहते थे कि केक रेड और गोल्ड हो क्योंकि प्रियंका रेड ड्रेस पहन रही थीं। उन्होंने बताया कि इसके लिए केक को सोने से फिनिशिंग दी गई। करीब 24 घंटे में इसको तैयार किया गया और इसकी कीमत पांच हजार यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े तीन लाख रुपये थी।

प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते वायरल हुई तस्वीर पर बहन परिणीति ने दिया ये जवाबप्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते वायरल हुई तस्वीर पर बहन परिणीति ने दिया ये जवाब

 तस्वीरें हुईं वायरल

तस्वीरें हुईं वायरल

निक ने इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर की। प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन पर विश करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा, लाइट ऑफ़ माय वर्ल्ड , माय व्होल हार्ट , आई लव यू बेबी। हैप्पी बर्थडे। इसके बाद भी प्रियंका चोपड़ा की मियामी से और भी कई तस्वीरें वायरल हुई है। इनमें वह पति निक जोनास के संग वाटर स्पोर्ट्स का मजा लेते हुए देखी जा सकती हैं।

 फिल्मों से दूर हैं प्रियंका

फिल्मों से दूर हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद ज्यादा वक्त अमेरिका में ही गुजार रही हैं। फिल्मों से फिलहाल वो दूरी बनाए हुए हैं। ज्यादा समय पति और परिवार के साथ ही दिख रही हैं। प्रियंका के पास इस समय शोनाली बोस की द स्काई पिंक हैं। इसमें वो फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर हर पोस्ट के लिए मिलते हैं इतने रुपए, सुनकर चौंक जाएंगेप्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर हर पोस्ट के लिए मिलते हैं इतने रुपए, सुनकर चौंक जाएंगे

Comments
English summary
priyanka chopra 5 tier red and gold birthday cake cost 3.5 lakh nick jonas
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X