स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद का प्रियंका चतुर्वेदी ने उड़ाया मखौल, गाना गाकर कसा तंज
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिस तरह से अमेठी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी है उसपर विपक्ष अब ईरानी पर लगातार निशाना साध रहा है। केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करके ईरानी के पुराने एफिडेविट पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक नया धारावाहिक आने वाला है, मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थीं। ट्वीट में प्रियंका चतुर्वेदी ने स्मृति ईरानी के पुराने एफिडेविट और इस बार के चुनाव के एफिडेविट को साझा किया है।

आज प्रेस कांन्फ्रेंस करके स्मृति ईरानी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक नया धारावाहिक आने वाला है क्योंकि मंत्रीजी भी कभी ग्रैजुएट थीं, उसकी ओपनिंग लाइन क्या होगी मैं बता देती हूं। उन्होंने गाना गाते हुए कहा कि क्वालिफिकेशन के भी रूप बदलते हैं, नए नए सांचे में ढलते हैं, एक डिग्री आती है एक डिग्री जाती है, बनते एफिडेविट नए हैं। बता दें कि स्मृति ईरानी राजनीति में आने से पहले टीवी सिरियल का हिस्सा थीं जिसका नाम था क्योंकि सास भी कभी बहू थी, इसी धारावाहिक के टाइटल गीत की धुन पर प्रियंका चुतर्वेदी ने गाते हुए कहा कि क्योंकि मंत्रीजी भी कभी ग्रेजुएट थीं।
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इसमे उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने बीकॉम के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था, लेकिन वह फर्स्ट ईयर की भी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकी थीं। स्मृति ईरानी के इसी एफिडेविट को साझा करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसा है। गौर करने वाली बात यह है कि राज्यसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अपने एफिडेविट मे कहा था कि वह ग्रेजुएट हैं।












Click it and Unblock the Notifications