एक्टिंग के बाद अब प्रिया प्रकाश का सिंगिंग डेब्यू, कुछ ही घंटे में लाखों लोगों ने देखा VIDEO
नई दिल्ली। साल 2018 में अपने एक वीडियो से इंटरनेट सेंसेशन बनकर उभरी मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो में उन्होंने एक्टिंग का जौहर नहीं बिखेरा है बल्कि सिंगिंग डेब्यू किया है। प्रिया प्रकाश वारियर ने एक रोमांटिक गाने को अपनी आवाज दी है। उन्होंने अपने सिंगिंग के दौरान की एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके फैन्स जमकर पसंद कर रहे हैं। यही नहीं उनका ये वीडियो महज कुछ घंटों में लाखों बार देखा जा चुका है और तेजी से वायरल हो रहा है।

सिंगिंग डेब्यू में भी छाई प्रिया प्रकाश
मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर का आंखों से खास इशारा करने का एक वीडियो 2018 में सामने आया था। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। अकेले इस वीडियो की वजह से एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर साल 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली पर्सनल्टी में शुमार हो गई थीं। मलयालम फिल्म 'उरु उदार लव' के उस वीडियो से छा जाने वाली प्रिया प्रकाश के फिर से सामने आए एक और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। उनका ये वीडियो उनके सिंगिंग डेब्यू का है।

अपकमिंग फिल्म 'फाइनल्स' में प्रिया प्रकाश ने गाया है रोमांटिक गाना
प्रिया प्रकाश वारियर अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइनल्स' की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी फिल्म में प्रिया एक रोमांटिक गाना गाती दिखाई देंगी। उन्होंने अपने इस गाने की एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। देखते ही देखते प्रिया प्रकाश वारियर के सिंगिंग का ये वीडियो वायरल हो गया है। महज कुछ घंटों में उनके इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। एक दिन में उनके सिंगिग वीडियो को करीब 8 लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। यही नहीं इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए उनके वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
ये है प्रिया प्रकाश का नया VIDEO
प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम लिंक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "मैं तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि आपने मेरे पहले प्रयास को इतना प्यार दिया।" उनका ये रोमांटिक ट्रैक 'नी मझाविलू पोल' निर्देशक पीआर अरुण की फिल्म 'फाइनल्स' की एक क्लिप है। प्रिया प्रकाश ने इस गाने को नरेश अय्यर के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को कंपोज किया है कैलाश मेनन ने और इस गीत को श्रीरेखा भास्करन द्वारा लिखा गया है।

एक दिन में करीब 8 लाख लोगों ने देखा प्रिया का नया VIDEO
प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान का है। जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो एक बार फिर लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल वीडियो में प्रिया की सुरीली आवाज सबको इतना दीवाना बना रही है कि गाना आने के पहले ही ये हिट होने लगा है। बता दें कि इससे पहले उन्होंने मलयालम फिल्म 'उरु उदार लव' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इस फिल्म के एक सीन से वो रातों रात इंटरनेट पर छा गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications