आंखों के इशारों से फेमस हुई प्रिया प्रकाश का वेलेंटाइन डे पर हुआ ब्रेकअप, शेयर किया VIDEO
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देशभर में एक ही नाम छाया हुआ है। रातों रात ये लड़की देशभर के युवाओं का क्रश बन गई। लोगों ने इसे नेशनल क्रश का नाम दे दिया। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। प्रिया के आंखों के इशारों ने मानो लोगों को अपना दीवाना बना लिया। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम हर जगह प्रिया छा गईं।अपने आंखों से इशारा करने के अंदाज से प्रिया लाखों दिलों की धड़कम बन गई। वेलेंटाइन डे पर प्रिया ने एक और वीडियो शेयर किया।

वीडियो में प्रिया ब्रेकअप की बात कर रही हैं। प्रिया ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ब्रेकअप सॉन्ग पर कमाल के एक्सप्रेशन दिए हैं। इस डबस्मैश वीडियो में प्रिया 'ए दिल है मुश्किल' के ब्रेकअप सॉन्ग पर लिपसिंग और एक्सप्रेशन दे रही हैं। उनका ये वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया।
आपको बता दें कि मलयालम फिल्म 'उरु आदर लव' से प्रिया प्रकाश ने फिल्मों में डेब्यू किया है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही वो छा गई है। हालांकि उनकी फिल्मपर विवाद का खतरा भी मंडराने लगा है। फिल्म के एक गाने में कुछ शब्दों को लेकर आपत्ति जताते हुए फिल्म के निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
A post shared by Priya Prakash ⭕️ (@priya_prakash_vrier) on












Click it and Unblock the Notifications