प्राइवेट एयरलाइंस पैसे बचाने के लिए एयरोब्रिज का नहीं कर रही इस्‍तेमाल, बुजुर्गों को हो रही दिक्‍कत

नई दिल्ली, 15 मार्च । नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 2018 में सभी भारतीय हवाईअड्डा ऑपरेटरों को एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि यदि यात्रियों के बोर्डिंग और डिबोर्डिंग के लिए एक एयरोब्रिज उपलब्ध है, तो इसका उपयोग उनकी सुविधा के लिए किया जाना चाहिए। लेकिन अब ये बात सामने आई है कि प्राइवेट एयरलाइन्‍स पैसे बचाने के लिए र्बोडिंग के समय एयरोब्रिज की सुविधा देने से बच रही हैं। जिसके चलते वृद्धजनों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

aerobridge

प्राइवेट एयरलाइन्‍स को दंडित किया जाए
एक संसदीय समिति ने सोमवार को ये बात कही है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि समिति निजी एयरलाइंस के इस उदासीन और अनुचित रवैये की निंदा करती है । इसके साथ ही समिति ने ऐसी प्राइवेट एयरलाइन्‍स को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दंडित किए जाने का मुद्दा उठाया है।

जानें क्‍या होता है एरोब्रिज
बता दें एरोब्रिज यात्रियों के लिए फ्लाइट के अंदर जाने के लिए एक सुरंग जैसा रास्‍ता होता है जो यात्रियों के बोर्डिंग या डिबोर्डिंग के लिए हवाई अड्डे की बिल्डिंग से विमान को कनेक्‍ट करती है। इससे यात्री को एयर बस में चढ़ कर फ्लाइट तक नहीं जाना पड़ता है। वो एयर पोर्ट से ही डॉयरेक्‍ट फ्लाइट में पहुंच जाते हैं।

एयरोब्रिज का क्‍यों नहीं कर रहे उपयोग
एयरोब्रिज सुविधाओं का उपयोग करने के लिए एयरलाइंस को हवाई अड्डे को एक निश्चित शुल्क देना पड़ता है।

लागत कम करने के लिए ऐसा कर रही एयरलाइन्‍स
परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय समिति की एक रिपोर्ट सोमवार को राज्यसभा में पेश की गई, जिसमें कहा गया है कि कुछ हवाई अड्डों में एयरोब्रिज होने के बावजूद, एयरलाइंस यात्रियों को बोर्डिंग और डिबोर्डिंग के लिए उपयोग नहीं कर रही है और इसके बजाय सीढ़ियों का उपयोग कर रही है। बयान में कहा गया है, 'यात्रियों से शुल्क वसूलने के बावजूद निजी विमानन कंपनियां लागत कम करने के लिए एयरोब्रिज सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं।

वृद्धों को सीढ़ी से विमान में चढ़ना पड़ रहा है
एयरोब्रिज की सुविधा ना मिलने से यात्रियों, विशेषकर वृद्धों को विमान में चढ़ने के लिए पार्किंग स्टैंड की सीढ़ियों पर चढ़ने और चढ़ने का खामियाजा भुगतना पड़ता है।

औचक निरीक्षण करना चाहिए
समिति ने सोमवार को सिफारिश की कि मंत्रालय को अपने परिपत्र का पालन हो इसके लिए नियमित रूप से औचक निरीक्षण करना चाहिए और यदि कोई चूक होती है, तो संबंधित निजी एयरलाइंस को दंडित किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+