क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रियंका ने बताया, प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल की शादी में क्यों पहनेंगी 'स्मॉल हैट'!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा अतिथियों में शामिल हैं, जिन्हें ब्रिटेन की शाही शादी का न्योता मिला है। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी अमेरिकी एक्ट्रेस मेघन मार्कल से आज शादी करने जा रहे हैं।

Google Oneindia News
Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा अतिथियों में शामिल हैं, जिन्हें ब्रिटेन की शाही शादी का न्योता मिला है। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी अमेरिकी एक्ट्रेस मेघन मार्कल से आज शादी करने जा रहे हैं। इस शादी में ब्रिटेन के अलावा पूरी दुनिया से लोग शामिल होंगे। बॉलीवुड से इस शाही शादी में केवल प्रियंका चोपड़ा शामिल होंगी और वो भी इसलिए क्योंकि वो दुल्हन मेघन मार्कल की खास दोस्त हैं। अपनी खास दोस्त की शादी की तैयारियां भी प्रियंका ने शुरू कर दी हैं।

बहुत अच्छे दोस्त हैं प्रियंका चोपड़ा और मेघन मार्कल

बहुत अच्छे दोस्त हैं प्रियंका चोपड़ा और मेघन मार्कल

ब्रिटेन की शाही शादी में शरीक होने के लिए प्रियंका चोपड़ा लंदन पहुंच चुकी हैं। प्रियंका और मेघन मार्कल एक-दूसरे को पिछले तीन सालों से जानते हैं और दोनों में काफी अच्छी दोस्ती है। इसके लिए प्रियंका ने कुछ तैयारियां तो पहले ही शुरू कर दी थीं, लेकिन हैट की शॉपिंग वो लंदन में ही कर रही हैं। ब्रिटेन के राजघराने में हैट पहनने का चलन है और ये हैट साइज में थोड़ी छोटी होती है। शादी में भी शामिल होने वाली महिलाएं हैट पहनकर जरूर आते हैं।

प्रिंयका ने की 'स्मॉल हैट' की शॉपिंग

प्रिंयका ने की 'स्मॉल हैट' की शॉपिंग

इसलिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी हैट की शॉपिंग शुरू कर दी है। वो राजघराने के लिए शाही हैट बनाने वालीं डिजाइनर फिलीप ट्रेसी के स्टोर में हैट खरीदने पहुंची। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'अब समझ में आया कि ये लोग ऐसा कैसे करते हैं।' इससे पहले एक टीवी शो में प्रियंका कह चुकी हैं कि उन्हें बहुत डर लग रहा है कि वो कैसे शादी में 'स्मॉल हैट' कैरी करेंगी।

आज एक-दूसरे के हो जाएंगे प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल

आज एक-दूसरे के हो जाएंगे प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल

ब्रिटेन के छोटे राजकुमार हैरी और एक्ट्रेस मेघन मार्कल विंड्सर कैसल के अंदर चैपल में शादी करेंगे, जहां केवल 600 मेहमान मौजूद रहेंगे। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल अपनी शादी को एकदम निजी रखना चाहते हैं। इसलिए दोनों ने किसी भी राजनैतिक हस्ती को शादी में नहीं बुलाने का फैसला किया है। यूके की प्रधानमंत्री थेरेसा मे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रॉयल परिवार के करीबी बराक ओबामा को भी शादी का न्योता नहीं दिया गया है।

Welcomed by the UK sun... #nomakeupnofilter

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की शादी में अतिथियों को लाना होगा खुद का खाना!

Comments
English summary
Royal Wedding: Priyanka Chopra To Finally Wear A Small Hat Or Fascinator In Prince Harry-Meghan Markle Wedding.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X