तूफान से 40 की मौत, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति और राहुल गांधी ने जताया शोक

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में रविवार को तेज आंधी-तफूान में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। तूफान में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश प्रभावित हुआ, जहां 18 लोगों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल में भी तूफान के कारण 12 लोगों को जान गंवानी पड़ी। आंध्रप्रदेश और राजधानी दिल्ली में भी कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इन मौतों पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने शोक जताया है। साथ ही प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया।

 पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'देश के कुछ हिस्सों में तूफान की वजह से हुई मौतों से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायल लोगों के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारियों को प्रभावित लोगों को सभी प्रकार की संभव सहायता प्रदान करने के लिए कहा गया है।'

मौतों की खबर सुनना दुख की बात - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, 'देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और आंधी के कारण हुई मौतों की खबर सुनना दुख की बात है। उन लोगों के लिए शोक।' बता दें, तूफान के कारण राजधानी दिल्ली से आने और जाने वाली कई दर्जन फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर करीब 180 फ्लाइट्स प्रभावित हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके शोक जताया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके शोक जताया

तूफान में मारे गए लोगों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके शोक जताया। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा- 'आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से कम से कम 18 लोग मारे गए हैं। उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से शोकग्रस्त परिवारों को सभी संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+