क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

By Mohit
Google Oneindia News

नई दिल्लीः आज देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने 26 जनवरी की सुबह ट्वीट करके देशवासियों की गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। हम सभी को पता है कि भारत में गणतंत्र दिवस केवल इसके संविधान के जन्म का उत्सव नहीं है, बल्कि उस दिन को याद करने का वक्त भी है जिसमें हम देश के विभिन्न विचारों को एकीकृत करते हैं।

prime minister narendra modi wishes Greetings on RepublicDay

आज देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज की परेड के लिए सारी तैयारियां पुरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि साल 2018 की गणतंत्र दिवस की परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी। इस परेड में देश की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत दोनों एक साथ दिखेंगे।

देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब आसियान देशों के 10 राष्ट्र प्रमुख मेहमान होंगे और इसलिए परेड में उनका झंडा, उनकी संस्कृति भी दिखेगी।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब आसियान के दस देश के प्रमुख हमारे मेहमान हैं इस बार उनके झंडे को भी खास सम्मान मिल रहा है।

भारत की सैन्य ताकत टी-90 टैंक भी दिखेगी तथा देश में ही बनी लंबी दूरी तक मार करने वाली डीआरडीओ की निर्भय मिसाइल भी होगी।

Recommended Video

India में Republic Day की धूम, देश मना रहा है 69वां Republic Day | वनइंडिया हिन्दी

नौसेना भी अपने विमानवाहकपोत विक्रांत के साथ नज़र आएगी. वहीं, वायुसेना की झांकी में स्वदेशी का दमखम दिखेगा।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस: पहली बार वायु सेना के कमांडो को मिलेगा मरणोपरांत अशोक चक्र

Comments
English summary
prime minister narendra modi wishes Greetings on RepublicDay
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X