क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2021 को करेंगे संबोधित

शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2021 को संबोधित करेंगे।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2021 को संबोधित करेंगे। मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डिजिटल माध्यम से शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के ट्विटर व फेसबुक पेजों पर किया जाएगा।

narendra modi

इससे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी ने 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (पीबीडी) को संबोधित किया। इस बार 16 वें पीबीडी सम्मेलन 2021 का विषय "आत्मनिर्भर भारत में योगदान" रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान मोदी ने कहा कि भारत दो स्वदेशी कोरोना वैक्सीनों के साथ मानवता को बचाने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले-16 जनवरी को कोरोना के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रहा है भारत

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "आज, भारत दो 'मेड इन इंडिया' COVID-19 वैक्सीन के साथ मानवता को बचाने के लिए तैयार है। भारत ने ऐसा पहले भी किया है और वह अब भी ऐसा कर रहा है।" पीएम ने कहा कि आज नई पीढ़ी भले ही जड़ों से दूर हो गई हो, लेकिन उनका जुड़ाव भारत से बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने शांति का समय हो या संघर्ष का, भारतीयों ने डट कर मुकाबला किया है। औपनिवेशिक चुनौती से लेकर आंतकवाद तक हर मोर्चे पर भारत ने दृढ़ता से कार्य किया है। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आज भारत का लोकतंत्र सबसे सफल, सबसे जीवंत है और आज भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए उदाहरण बन गया है।

इस कार्यक्रम को सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोकी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान युवाओं के लिए ऑनलाइन 'भारत को जानिए' क्विज के विजेताओं की घोषणा की गई। प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संबोधित किया।

Comments
English summary
Prime Minister Narendra Modi will address the National Youth Parliament Festival 2021 on 12th January
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X