पीएम मोदी ने कहा-भारत की जमीं के तरफ आंख उठाकर देखने वालों को मिला करारा जवाब
लॉकडाउन से ज्यादा सतर्कता बरतनी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से आज देशवासियों के साथ रेडियो के जरिए जुड़े । सुबह 11 बजे रेडियो के जरिए अपने मन की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि देश पर एक साथ कई आपदाएं आ गई है। ऐसा बहुत कम होता है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे अपने 130 करोड़ देशवासियों पर विश्वास है। हम सब साथ है और इन चुनौतियों से जरूर निपट लेंगे।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि हम कहां जानते थे कि कोरोना जैसा संकट आएगा। देश में नित नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। देश के पूर्वी छोर पर तूफान आया। किसान भाई बहन टिड्डी दल के हमले से परेशान हैं। देश में छोटे-छोटे भूकंप आ रहे हैं। इन सब के बीच पड़ोसी जो कर रहे हैं देश उससे भी निपट रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि चुनौतियां आती हैं। एक साल में एक चुनौती आए या 50 चुनौती आए। इससे साल खराब नहीं होता। भारत का इतिहास चुनौतियों सो भरा रहा है। सैकड़ों आक्रांताओं ने देश पर हमला किया लेकिन इससे भारत और भी भव्य होकर सामने आया।
उन्होंने कहा कि अब लॉकडाउन से देश बाहर आ चुका है और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन इस दौरान लॉकडाउन से ज्यादा सतर्कता बरतनी है। मास्क पहनना और दो गज की दूरी बनाना बहुत जरूरी है। आप लापरवाही न बरतें। अपना भी ख्याल रखें और दूसरों का भी ख्याल रखे।
पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दिया कि वो रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों के सात एक बार फिर से संवाद करेंगे। पीएम मोदी के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का यह 66वां प्रसारण है।
पीएम मोदी का आज का ये कार्यक्रम बेहद अहम है। पीएम ने इस कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ चीन के साथ सीमा विवाद के कारण शुरु हुई टेंशन को लेकर भी चर्चा की भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से 28 जून को होने वाले इस मन का बात को जरूर सुनने की अपील की है। पार्टी ने कहा है कि सभी बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकता इस बार पीएम के मन की बात प्रमुखता से सुनें और उसे जन-जन तक पहुंचाएं।












Click it and Unblock the Notifications