आज रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।
Recommended Video

19 मार्च को किया था देश को संबोधित
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को रात 8 बजे देश को संबोधित किया था। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की थी कि वह अपने घरों में रहे और बाहर ना निकलें। पीएम मोदी ने 22 मार्च को लोगों से जनता कर्फ्यू लगाने की भी अपील की थी। पूरे देश ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया और अपने घर में रहे। लेकिन शाम को 5 बजे जिस तह से देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग इकट्ठा होकर जुलूस निकाल रहे थे, उसके बाद प्रधानमंत्री को फिर से ट्वीट करके लोगों से अपील करनी पड़ी थी कि वह अपने घर में रहे।

लोग मान नहीं रहे निर्देश
जनता कर्फ्यू के बाद लगातार लोगों की भीड़ सड़क पर देखी जा रही है। तमाम राज्य सरकारें लॉकडाउन को लागू करने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद लोग घर से निकलना बंद नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ रही है। अकेले उत्तर प्रदेश में 500 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर की।

548 जिले लॉकडाउन
लोगों के आवागमन को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने तमाम ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया है। साथ ही घरेलू उड़ानों को भी आज रात से पूरी तरह के लिए ठप्प कर दिया जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले हर रोज बढ़ रहे हैं। देश में कुल 720 जिले हैं, इसमें से 548 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, पुडुचेरी के अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications