हैदराबाद में चना खाने के लिए खेत में पहुंच गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें वायरल वीडियो
हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हर दौरे को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में शनिवार को ICRISAT की 50वीं वर्षगांठ समारोह की शुरुआत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद पहुंचे थे। इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने परिसर का भ्रमण किया और खते से कुछ चलने तोड़कर उसका स्वाद भी चखा। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पीएम मोदी पर तंज कस रहे हैं।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ICRISAT की क्लाइमेट चेंट रिसर्च फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर स्मारक डाक टिकट का भी विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारा ध्यान 80 प्रतिशत से अधिक छोटे किसानों पर है। बदलते भारत का एक महत्वपूर्ण डिजिटल कृषि है। केंद्रीय बजट 2022-23 प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि पर केंद्रित है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi stops by to have ‘Chana’ at the ICRISAT farm in Hyderabad pic.twitter.com/zQ3ABsHzrr
— ANI (@ANI) February 5, 2022
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने आईसीआरआईएसएटी के परिसर में लगी एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके अलावा पीएम मोदी आज दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बैठी मूर्ति का 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' का लोकार्पण करेंगे। ये मूर्ति भक्ति संत रामानुजाचार्य को समर्पित है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आपके (आईसीआरआईएसएटी) पास 5 दशकों का अनुभव है। इन 5 दशकों में आपने भारत सहित दुनिया के एक बड़े हिस्से में कृषि क्षेत्र की मदद की है। आपकी रिसर्च, आपकी टेक्नॉलॉजी ने मुश्किल परिस्थितियों में खेती को आसान और सस्टेनेबल बनाया है।' वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, 'यह आजादी के अमृत महोत्सव का वर्ष है। ICRISAT के भी 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये हमें प्रेरणा प्रदान करने वाले अवसर हैं, हमारे संकल्प को पूर्ण करने का समय है और आने वाले 25 वर्षों के लिए नए संकल्प लेकर चलने का समय है।'












Click it and Unblock the Notifications