पीएम मोदी ने शेयर की 'बेहद अच्छी खबर', गीर वन में बढ़ी एशियाई शेरों की आबादी
नई दिल्ली। गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गीर वन्यजीव अभयारण्य में शेरों की संख्या बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात वासियों को बधाई भी दी है। जानकारी के मुताबिक शेरों की संख्या में 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और उनकी संख्या बढ़कर 674 हो गई है। बता दें गीर सेंचुरी एशियाई शेरों का अकेला आश्रय स्थल है। एक अच्छी खबर ये भी है कि इन शेरों के रहने का दायरा भी 36 फीसदी तक बढ़ा है।
Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'दो बहुत ही अच्छी खबरें, गुजरात के गीर जंगल में रहने वाले एशियाई शेरों की आबादी 29 फीसदी तक बढ़ी है। इनके रहने के दायरे में 36 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके लिए गुजरात के लोगों के साथ-साथ वो सभी लोग बधाई के पात्र हैं, जिनके प्रयासों से ये उपलब्धि हासिल हुई है।' गुजरात सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में गीर जंगलों में 674 एशियाई शेर रह रहे हैं। एशियाई शेरों की आबादी का आंकलन हर पांच साल के अंतराल में होता है। इससे पहले मई 2015 में गणना की गई थी, जिसके मुताबिक शेरों की संख्या तब 523 थी।
एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, 'बीते कुछ वर्षों से गुजरात में शेरों की जनसंख्या बढ़ रही है। ऐसा सामुदायिक भागीदारी, प्रौद्योगिकी पर जोर, वन्यजीव स्वास्थ्य सेवा, उचित आवास प्रबंधन और मानव-शेर संघर्ष को कम करने के कदमों से हो पाया है। उम्मीद है ये सकारात्मक रुझान आगे भी ऐसे ही जारी रहें।' शेरों की संख्या की गणना पूर्णिमा की रात की जाती है। इस बार ऐसा 5 और 6 जून को किया गया है। वैसे तो गणना मई में होती है लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसमें देरी हो गई।
आधिकारिक रिलीज के अनुसार शेरों की संख्या में 28.87 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो अब तक सबसे अधिक है। बता दें प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ शेरों की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Two very good news:
Population of the majestic Asiatic Lion, living in Gujarat’s Gir Forest, is up by almost 29%.
Geographically, distribution area is up by 36%.
Kudos to the people of Gujarat and all those whose efforts have led to this excellent feat.https://t.co/vUKngxOCa7 pic.twitter.com/TEIT2424vF
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2020
पीएम
मोदी
ने
केदारनाथ
मठ
विकास
परियोजना
की
समीक्षा
सहित
अन्य
मुद्दों
पर
की
चर्चा