पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में बताया, कश्मीर समस्या का हल कैसे निकलेगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेटवर्क 18 को दिए गए इंटरव्यू में देश की आर्थिक समस्याओं, दलित-आदिवासियों के मुद्दे, काला धन, उत्तर प्रदेश चुनाव समेत अनेक विषयों पर बातें कीं। कश्मीर समस्या पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समस्या का समाधान विकास और विश्वास से होगा। कश्मीर घाटी के लोगों के विकास के लिए और उनको भारत में विश्वास दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसमें वो सफलता पाएंगे।

narendra modi

अपनी सरकार के दो साल के सफर पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने सबसे पहले देश में निराशा का माहौल खत्म करने का प्रयास किया है। पहले जनता में जैसे तेसे करके जीने का भाव था लेकिन उनकी सरकार ने देश और यहां के लोगों के दिल में आशा और विश्वास पैदा किया है। अब भारत डूबती नैया नहीं है। दुनिया का भी भारत में विश्वास बढ़ा है।

कश्मीर के लिए विकास और विश्वास का मंत्र

कश्मीर में हो रही हिंसा पर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि जब हम जम्मू कश्मीर की बात करते हैं तब जम्मू भी है, लद्दाख भी है और वैली भी है। आजादी के समय विभाजन के दिन से ही इस समस्या के बीज बोए गए हैं। यह समस्या पुरानी है। मुझे विश्वास है कि कश्मीर के नौजवान गुमराह नहीं होंगे। कश्मीर की समस्या के लिए वहां विकास भी चाहिए और वहां की जनता को विश्वास भी चाहिए। देश के सवा सौ करोड़ देशवासी कश्मीर घाटी के लोगों को विकास देने के लिए प्रतिबद्ध है और विश्वास देने में भारत ने कमी नहीं बरती है। विकास और विश्वास के मार्ग पर चलकर ही हम सफलता पाएंगे।

जीएसटी बिल पर मोदी ने रखी अपनी राय

पीएम मोदी ने कहा कि आजाद हिंदुस्तान में फाइनेंस और टैक्सेशन सिस्टम का सबसे बड़ा रिफॉर्म जीएसटी बिल से हुआ है। जीएसटी से टैक्सेशन प्रोसेस का सरलीकरण हुआ है जिससे अब सामान्य आदमी जो टैक्स प्रोसेस की जटिलताओं से घबराकर टैक्स नहीं देता था, वह भी देश के हित में टैक्स देने के लिए आगे आएगा। लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में तरह तरह के टैक्स भरने से मुक्ति मिलेगी। जीएसटी से केंद्र और राज्य के बीच अविश्वास का माहौल भी खत्म होगा। इससे ट्रांसपैरेंसी आएगी और देश के फेडरल स्ट्रक्चर को ताकत मिलेगी।

देश की आर्थिक समस्या पर पीएम मोदी ने रखे विचार

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें पैरालिसिस की शिकार थीं। हमारी सरकार आने के बाद पिछले दो साल से पानी के अकाल की समस्या को फेस करना पड़ा। दुनियाभर में मंदी का दौर भी इसी समय आया। लेकिन हमने चैलेंजेज का सामना किया और आज आजादी के बाद देश में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश हमारी सरकार में आया। वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ, यूएन जैसी दुनिया की बड़ी-बड़ी एजेंसियां कह रहीं हैं कि भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी आर्थिक प्रगति में बाधक नीतियों को हटाया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक वातावरण तेजी से बन रहा है और इसमें गति आई है।

रिफॉर्म से ट्रांसफॉर्म का मोदी मंत्र

पीएम मोदी ने कहा कि रिफॉर्म से ट्रांसफॉर्म मेरा मूल मंत्र है। मैं अपनी सरकार से कहता हूं- रिफॉर्म, परफॉर्म एंड ट्रांसफॉर्म। लाइसेंस राज से हमें देश को मुक्ति दिलानी है। रिफॉर्म की वजह से ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हमारा रैंकिंग सुधर रहा है। एडमिनिस्ट्रेशन, गवर्नेंस, शिक्षा हो या कानून हर लेवल पर रिफॉर्म हो रहे हैं। मनरेगा, गैस सब्सिडी, स्टूडेंट स्कॉलरशिप अब सीधे लाभार्थियों के खाते में जाते हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर भी एक तरह का रिफॉर्म है। हम इस कोशिश में हैं कि आम आदमी की जिंदगी में सरलता कैसे बढ़े, उनको उनका हक कैसे मिले।

' राष्ट्रनीति के मार्ग पर चलता हूं'

सुधारों के बावजूद इकॉनोमी में कई सेक्टर्स के ग्रोथ स्लो होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम ने कहा कि जब उनकी सरकार बनीं तो देश की अर्थव्यवस्था की हालत बहुत खराब थी। लेकिन इसका उन्होंने राजनीतिक लाभ नहीं लिया बल्कि राष्ट्रनीति के मार्ग पर चलते हुए इसका कच्चा चिट्ठा सबके सामने नहीं खोला। मोदी ने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग, बैंकिंग सहित अन्य ऐसे सेक्टर्स को वे ठीक करने में लगे हैं।

'मैंने राजनीतिक कारणों से किसी की फाइल नहीं खोली'

देश में काला धन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए मोदी बोले कि इस मामले में किसी के खिलाफ राजनीतिक कारणों से कार्रवाई नहीं की गई है। मोदी ने कहा कि राजनीतिक कारणों से एक भी फाइल न तो उन्होंने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए खुलवाई थी और न ही देश में पिछले दो साल से उनकी सरकार ने ऐसा कोई काम किया है।

मोदी ने कहा, ब्लैक मनी पर एसआईटी बनाने का काम सुप्रीम कोर्ट के कहने के बावजूद पिछली सरकार में अटका पड़ा था। हमने एसआईटी बना दी। ब्लैक मनी के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। अब भारत से कोई विदेश में काला धन भेजने की हिम्मत नहीं कर सकता। भारत के अंदर जो ब्लैक मनी है उसके लिए हमने कानून परिवर्तित किए हैं। 30 सितंबर तक इसके लिए एक स्कीम चल रही है। उसके बाद कठोर कदम उठाए जाएंगे।

दलित-पिछड़ों और सांप्रदायिकता पर क्या बोले मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में पिछली सरकारों के मुकाबले कम्यूनल वॉयलेंस और दलितों व आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं कम हुई हैं। भाजपा में आदिवासी एमपी, एमएलए, दलित एमपी, एमएलए बहुत बड़ी संख्या में हैं। मैंने बाबा साहेब अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई है तबसे उनको परेशानी होने लगी जो लोग अपने आपको कुछ विशष वर्गों के ठेकेदार मानते हैं। वो लोग इस देश में तनाव पैदा करना चाहते हैं। वो लोग कहते हैं कि मोदी तो दलित, आदिवासियों के पीछे पागल है। हां, मैं पागल हूं। मैं दलित, शोषित, आदिवासियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं। जिनकी राजनीति में ये आड़े आ रहा है वो अनाप शनाप आरोप लगा रहे हैं। जातिवाद का जहर पिलाकर उन्होंने देश को बर्बाद किया है।

उत्तर प्रदेश चुनाव मे विकास के मुद्दे पर लड़ेगी भाजपा

उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि हम कुछ भी करें, कुछ भी कहें उसे चुनाव से जोड़ा जाता है। देश में जातिवाद के जहर ने और संप्रदाय के वोट बैंक ने बहुत नुकसान किया है। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश भी उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए, विकास को केंद्र में रख कर वोट देने की दिशा में आगे आएगा, ऐसी आशा हम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+