Hindi Diwas 2023: पीएम मोदी और अमित शाह ने दी हिंदी दिवस की बधाई, ट्वीट कर लिखा ये मैसेज
Hindi Diwas: भारत में अगर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली कोई भाषा है, तो वो हिंदी है। मेंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी ही है। ऐसे में हिंदी की अहमियत को समझने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम ने किया ट्वीट
पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे सभी परिवारजनों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी।

पहली बार इस दिन मनाया गया हिंदी दिवस
हिंदी दिवस को सबसे पहले 1953 में मनाया गया था। इसकी शुरुआत 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सुझाव पर की गई थी। इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद हिंदी के महत्व को बढ़ाने के साथ महान कवि राजेंद्र सिंह की जयंती मनाना भी था।
कहां से आया 'हिंदी' नाम?
बताते चलें कि हिंदी शब्द फारसी हिंद से लिया गया था। लोगों ने सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को हिंदी नाम दे दिया गया।
सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा
हिंदी की बात की जाए तो सिर्फ भारत में ही नहीं बोली जाती बल्कि ये दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा है। भारत के अलावा नेपाल, मॉरीशस, फिजी, पाकिस्तान, सिंगापुर, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और बांग्लादेश शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications